प्राचीन कलात्मक चांदी के रथ पर निकली जिनेंद्र भगवान की शोभायात्रा, आठ दिवसीय पंचमेरू नंदीश्वर पूजा अनुष्ठान सम्पन्न, कार्तिक महोत्सव मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्राचीन कलात्मक चांदी के रथ पर निकली जिनेंद्र भगवान की शोभायात्रा,

आठ दिवसीय पंचमेरू नंदीश्वर पूजा अनुष्ठान सम्पन्न, कार्तिक महोत्सव मनाया

लाडनूं। स्थानीय दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय पंचमेरु नंदीश्वर पूजा अनुष्ठान का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कार्तिक महोत्सव के रूप में प्राचीन व कलात्मक चांदी के रथ में जिनेंद्र भगवान की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान महावीर, जैन धर्म व अंहिसा परमोधर्म के नारों के साथ भजन गाते हुए जैन समाज के सदस्य शामिल हुए। जैन समाज के सदस्य राज पाटनी ने बताया कि रथयात्रा जैन बड़ा मंदिर, शांतिनाथ चैक से नगर के मुख्य मार्गों से होकर बड़ा जैन मंदिर पहुुची, जहां जिनेंद्र भगवान की पूजा अर्चना व अभिषेक किए गए। शोभायात्रा के मार्ग में श्रावकों ने अपने घर के द्वार पर जिनेंद्र भगवान विराजित रथ का श्रद्धा पूर्वक अभिनंदन किया व आरती उतारी। जैन धर्म के विद्वान डा. सुरेंद्र जैन ने बताया कि बड़ा जैन मंदिर में आयोजित हुए 8 दिवसीय अष्टानिका पर्व में समाज के सदस्य भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतिदिन प्रातः श्री जी की शांतिधारा, अभिषेक व दोपहर में पूजा तथा रात्रि में शास्त्र प्रवचन आयोजित किए गए। कार्तिक महोत्सव के अवसर पर शाम को जैन समाज की ओर से सामुहिक स्नेहभोज का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रमों में समाज के सभी सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now