दोनों दलों से परेशान हैं जनता, अब तीसरा मोर्चा के पास होगी सता की चाबी- यादव, माकपा नेता ने लाडनूं में की माली समाज के लोगों से मुलाकात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दोनों दलों से परेशान हैं जनता, अब तीसरा मोर्चा के पास होगी सता की चाबी- यादव,

माकपा नेता ने लाडनूं में की माली समाज के लोगों से मुलाकात

लाडनूं। माकपा जिला सचिव व किसान नेता भागीरथ यादव ने केंद्र व राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि एक नागनाथ है तो दूसरी सांपनाथ है। आज करोड़ों नौजवान बेरोजगार हैं, मंहगाई सिर चढ़कर बोल रही है, गरीब व्यक्ति अपने बच्चों को दो वक्त का खाना नही दे सकता। प्रदेश में बजरी माफिया, पेपर लीक माफिया और विधायक माफिया बेतहासा पनपे हैं। गहलोत सरकार में पहली बार यह तीन तरह के अलग माफिया पनपे हैं। आज लाल डायरी के नाम से दोनों सरकारों की काली करतूतों को छुपाया जा रहा है, वही मणिपुर में हमारी बहन-बेटियों को नंगा घुमाया जा रहा है। पूरा मणिपुर जल रहा है, लेकिन मोदी और शाह को कोई फर्क नही पड़ रहा हैँ वे विदेश यात्राएं कर रहे हैं। यादव यहां सैनी अतिथि भवन में
लोगों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। इनके विधायक मालामाल हैं, जनता बेहाल है, पहली बार कांग्रेस के विधायक राजा बन गये हैं और सब जनता के पैसे से। वे आमजन से सीधा बात नहीं करते, उनके बीच म़े राजाओं की तरह बिचौलिया कामदार चाहिए। बताओआखिर यह लोकतंत्र है या राजतंत्र बन रहा है।उन्होंने कहा कि किसी भी विधायक को ले लो, उन सबने एक ही कार्यकाल में अपने करोड़ों के वारे-न्यारे कर लिए। अब चुनाव के लिए फिर जनता के पास आना पड़ेगा, तो जनता उनसे सब हिसाब भी मांगेगी। यादव ने बताया कि हमने काले कानून की लड़ाई 13 माह तक लड़ी, उसमेन हम जीते और मोदी सरकार हारी, लेकिन कांग्रेस का विधायक उस लड़ाई में किसानों के साथ नहीं आया। लाडनूं की जनता अब लड़ने और संघर्ष करने वालों का सहयोग करेगी, न कि जनता से दूर रहकर कार्यकाल पूरा करने वालों का। इस अवसर पर मानसिंह सांखला, डालमचंद सांखला, बाबूलाल सांखला, अनोपचंद सांखला, सोहनलाल सांखला, गुलाब चंद चौहान, जगदीश सांखला, जौहरी मल पंवार, प्रेमप्रकाश आर्य, बाबूलाल टाक, सुरेश खीची, श्रवण टाक, रामचंद्र टाक आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now