सिवरेज टीम ने स्कूल पहुंच कर विद्यार्थियों को दिलाया स्वच्छता का प्रण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज टीम ने स्कूल पहुंच कर विद्यार्थियों को दिलाया स्वच्छता का प्रण

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में न्यू बाल शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि आपके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए, सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवें। साथ ही स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी दस्त आदि होती है, जिनसे हमें बहुत परेशानी होती है। इसलिए, सभी कॉलोनी वासी सीवर कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अख्तर हुसैन ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियो को स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ ही उन्होंने कहा स्वच्छ रहने से स्वस्थ रहा जा सकता है। सभी विद्यार्थियो को स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की।
अध्यापक शहजाद ने कहा कि कचरा यहां वहां न डालकर नगर पालिका के आने वाले वाहन में ही डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें। अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी विद्यार्थियों को सहयोग करना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now