लाडनूं नगर पालिका ने मनाया ‘स्वच्छ भारत दिवस’ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व रामधुन का गायन किया, सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए कार्मिकों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका ने मनाया ‘स्वच्छ भारत दिवस’

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व रामधुन का गायन किया,

सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए कार्मिकों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी किया सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारत सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका लाडनूं द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसकी थीम ‘स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता’ के आधार पर निरन्तर विभिन्न कार्यक्रमों कि आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गांधी जयन्ती के अवसर पर ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाया गया। यहां सब्जी मण्डी में स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर बुधवार को नगर पालिका के तत्वावधान में माल्यार्पण, भजनों एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी की प्रतिमा को नगर पालिका के जेईएन दीपक मीणा, गांधी दर्शन समिति की सह संयोजक व पार्षद सुमित्रा आर्य, सफ़ाई निरीक्षक गोपाल सांगेला, संजय बारासा, राजेन्द्र सिंह पंवार, महेंद्र कुमार आदि ने माल्यार्पण किया। प्रकाश हरिजन एवं अन्य सभी सफाईकर्मियों तथा पालिका अधिकारियों व कार्मिकों ने मिल कर गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया और रामधुन का प्रस्तुतीकरण किया।

सफाई व्यवस्था के लिए कार्मिकों का सम्मान

कनिष्ठ अभियन्ता दीपक मीणा ने बताया कि स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। इस समारोह में नगरपालिका द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले सफाई निरीक्षक गोपाल सांगेला, जमादार महेंद्र, हरेंद्र, वेदप्रकाश आदि एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता दीपक मीणा, वरिष्ठ पार्षद सुमित्रा आर्य, राजेन्द्र सिंह पंवार आदि ने प्रदान किया।

विद्यार्थियों का किया सम्मान

इनके अलावा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ रहे राजकीय जौहरी उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं एवं विमल विद्या विहार लाडनूं, जैन विश्व भारती लाडनूं के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता ही सेवा सम्बंधी विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांधी दर्शन समिति की सह संयोजक व पार्षद सुमित्रा आर्य, सब्जी विक्रेता प्रतिनिधि शम्भु सिंह जेतमाल, पालिका के लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार बारासा, वरिष्ठ सहायक रविन्द्र सिंह, सफाई निरीक्षक गोपाल सांगेला, जमादार महेन्द्र कुमार, एसबीएम एमआईएस अभियन्ता रामसिंह मेड़तिया, सं. कर्मचारी वेद प्रकाश गुर्जर, श्याम बारासां एवं जौहरी उ.मा.वि.लाडनूं एवं विमल विहार लाडनूं के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने निकाले खोज और पदचिह्नों का पीछा करते-करते पहुंची ठरड़ा के ताल की वीरानी में और दोनों चोरों को पुलिस ने दबोच लिया, लाडनूं के रायधना के तीन घरों में हुई आभूषणों की चोरियों का खुलासा, दो चोर पकड़े और आभूषण किए बरामद

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

शहर चुनें

Follow Us Now