अवैध शराब के लिए दी गई पुलिस दबिश में महिला आरोपी हुई मौके से फरार, पुलिस ने दो कार्टन में देशी सादा और अंग्रेजी शराब के 95 पव्वे बरामद किए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवैध शराब के लिए दी गई पुलिस दबिश में महिला आरोपी हुई मौके से फरार,

पुलिस ने दो कार्टन में देशी सादा और अंग्रेजी शराब के 95 पव्वे बरामद किए

लाडनूं (kalamkala.in)। अवैध शराब का व्यवसाय करने वाली महिला के बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलने पर ग्राम बालसमंद में मौके पर पहुंच कर दबिश देने के बावजूद शराब का कारोबार करने वाली महिला मौके से फरार होने में कामयाब रही। उसने भागने से पहले अपने शराब के कार्टून फेंक दिए, जिनमें से पुलिस ने देसी व अंग्रेजी शराब के कुल 95 पव्वे जब्त किए हैं। फरार हुई आरोपी महिला की पहचान कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है। पकड़ी गई शराब में अवैध सादा देशी शराब के 48 पव्वे व अंग्रेजी शराब काउंटी क्लब के 47 पव्वे भरे हुए हैं। इस प्रकार कुल 95 पव्वे पुलिस ने धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत जब्त किए हैं।

इस प्रकार दी गई दबिश

लाडनूं पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार (1857) मय जाप्ता कांस्टेबल आमिन खां (895), किशोर (1832) मय वाहन व चालक के रवाना हेाकर गश्त पर निकले और बाकलिया पहुंचे, जहां उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बालसंमद गांव में मैनादेवी पत्नी नथुराम सांसी अपने घर के सामने चौकी पर अवैध शराब पास में लेकर बैठी है। जब पुलिस बालसंमद में मैनादेवी सांसी के मकान के पास पहुंचने वाले ही थे, तो दूर से पुलिस की गाड़ी देखकर वह अपने कब्जे मे रखी अवैध शराब के दो कार्टनों को छोड़कर बालसमंद की आबादी में भाग कर गायब हो गई। मौके पर मैनादेवी के मकान के सामने आम रास्ता पर बनी चौकी पर दो शराब के खाकी कार्टन पड़े मिले। जब उनमें से एक खाकी कार्टन को खोलकर देखा गया तो उनमें सादा देशी शराब के कुल 48 पव्वे शराब से भरे हुए, जिन पर विंटेज डिस्टीलर्स लिमिटेड एमआईए अलवर राजस्थान का लेबल लगा था, मिले। दूसरे खाकी कार्टन को खोलने पर उसमें कुल 47 पव्वे कांच के अंग्रेजी शराब से भरे हुवे मिले, जिन पर काउंटी क्लब डीलक्स व्हिस्की का लेबल लगा था। मुल्जिमा मैनादेवी पत्नी नथुराम सांसी निवासी बालसंमद के खिलाफ धारा 19/54 आबकारी अधिनियम 1950 के तहत मामला बनाया गया। मामले की जांच और मुलजिम की तलाश का जिम्मा हेड कांस्टेबल बन्नाराम (1412) को सौंपा गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now