मकराना से सुजानगढ शादी में आई महिला हुई गायब, अपने दो बच्चों के साथ गई थी होस्पिटल, 4 दिनों से महिला व बच्चों का कोई सुराग नहीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मकराना से सुजानगढ शादी में आई महिला हुई गायब,

अपने दो बच्चों के साथ गई थी होस्पिटल, 4 दिनों से महिला व बच्चों का कोई सुराग नहीं

सुजानगढ़। पति के ननिहाल में शादी के लिए आई सुजानगढ महिला अपने दो बच्चों को लेकर अस्पताल जाने के लिए घर से निकली और इसके बाद वह लापता हो गई। यहां कोतवाली थाना पुलिस इस मामले में गुमसुदा की तलाश में जुटी है। मकराना के वार्ड नं. 2 के रहने वाले अनिल पुत्र मुन्नाराम सांसी ने रिपोर्ट दी है कि सुजानगढ़ की सांसी बस्ती में उसके ननिहाल में देवउठनी ग्यारस को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए आई उसकी पत्नी चनणा दो बच्चों को लेकर गायब हो गई है। है। कोतवाली थाने के एएसआई तेजाराम बताया कि इस रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेजाराम ने बताया कि महिला और बच्चों की गंभीरता के साथ तलाश की जा रही है। जल्दी ही ढूंढ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

चार दिनों से है गायब, दस्तयाब करने की मांग

देवउठनी ग्यारस को पति के ननिहाल में शादी में शामिल होने के लिए मकराना से सुजानगढ में आई महिला चनणा अपने दो बच्चों के साथ चार दिन से गायब है। यह महिला शादी के दिन 4 नवम्बर की सुबह 9 बजे सरकारी अस्पताल जाने का कहकर निकली थी। उसके बाद उसका फोन बंद आया और अभी तक कुछ पता नहीं चला है। महिला के साथ 7 साल की बेटी पूनम और 4 साल का बेटा रणवीर भी है। राष्ट्रीय भान्तु सांसी समाज विकास संघ के युवा प्रदेशाध्यक्ष महेश सांसी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को मेल भेजकर महिला और बच्चों की शीघ्र बरामदगी करने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now