नगर पालिकाओं के सफाईकर्मियों का कार्य-समय बदला, अब सभी करेंगे एक ही पारी में काम, सुबह 5 से 10 बजे तक रहेगा काम का समय, गर्मी की भीषणता देखते हुए सरकार ने लिया निर्णय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिकाओं के सफाईकर्मियों का कार्य-समय बदला, अब सभी करेंगे एक ही पारी में काम,

सुबह 5 से 10 बजे तक रहेगा काम का समय, गर्मी की भीषणता देखते हुए सरकार ने लिया निर्णय

जयपुर (kalamkala.in)। स्थानीय निकाय निदेशालय ने एक आदेश जारी करके गर्मी की भीषण हालत को ध्यान में रखते हुए नगर पालिकाओं के समस्त सफाई कर्मचारियों के समय में परिवर्तन करते हुए एक पारी का समय निर्धारित किया है तथा यह पारी सुबह 5 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक पूरी हो जाएगी। ये आदेश शुक्रवार से ही लागू हो जाएंगे और आगामी 30 जून तक जारी रहे़ंगे।
डीएलबी के उप निदेशक (प्रशासन) विनोद पुरोहित ने अपने आदेश में लिखा है कि राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा गर्मी/ताप की लहर के प्रकोप के दौरान जारी दिशा-निर्देशों के तहत राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू के प्रकोप के दृष्टिगत राज्य के समस्त नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का कार्य समय दो पारियों के स्थान पर एक पारी में प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी 30 जून तक प्रभावी रहेगा। सक्षम स्तर से अनुमोदना लेकर ये आदेश जारी किए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now