लाडनूं की सांसी बस्ती की विशेष सफाई को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी, कलेक्टर के निर्देश पर शुरू सफाई में किसने बरती कोताही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की सांसी बस्ती की विशेष सफाई को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी,

कलेक्टर के निर्देश पर शुरू सफाई में किसने बरती कोताही

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने लाडनूं शहर की कच्ची व गरीब लोगों की बस्तियों का मौका देखकर उनकी साफ-सफाई के लिए नगर पालिका को विशेष रूप से निर्देशित किया, जिसकी पालना में पालिका के स्टाफ और सफाईकर्मियों ने गुरुवार को डीडवाना रोड स्थित सांसी बस्ती व सड़क मार्ग की सफाई के लिए पूरी टीम पहुंची। इस बस्ती में पहली बार कोई सफाई करने आए थे। बस्ती के लोगों में खासी खुशी होनी स्वाभाविक ही था। मगर, सफाई कार्य करने के बाद हालात में काफी कुछ कमियां छोड़ दी गई, इसे लेकर बस्ती के लोगों और हाईवे स्थित दुकानदारों और राहगीरों तक ने नगर पालिका को कोसना शुरू कर दिया। इन आलोचनाओं का कारण रहा सफाई कार्य में बरती गई कोताही और जगह-जगह छोड़ी गई कचरा व गंदगी। बस्ती में कहीं कचरे के ढेर है और कहीं बिखरा हुआ कचरा। यह बस्ती आजादी से पहले की बसी हुई हो, लेकिन नगर पालिका की ओर से सफाई कार्य कभी नहीं करवाया गया। इस बार यह उनके उल्लास का अवसर था, लेकिन उस पर पानी फिर गया। वहां से आटो रिक्शा वालों ने पूरा कचरा उठाया तक नहीं। फलत: लोगों को मौका मिल गया नगर पालिका को कोसने और गालियां निकालने का। पालिका के अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now