खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है- पंवार, टैगोर स्कूल निम्बी जोधां में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आगाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है- पंवार,

टैगोर स्कूल निम्बी जोधां में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आगाज

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निम्बी जोधां के पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पंवार, वरिष्ठ शिक्षक शक्तिदान सिंह, शिवाजी स्कूल ओड़ींट के निदेशक गोविंद सिंह चांपावत द्वारा किया गया।अतिथियों ने पर्दा अनावरण एवं ध्वजारोहण कर इन वार्षिक खेलों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पंवार ने कहा कि खेलों के द्वारा बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। अतः पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के खेल आयोजन का होना उपयोगी है।

आधुनिक खेलों में लिया बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा

खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम दिवस कक्षा नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बालकों ने मार्च-पास्ट कर अनुशासन, एकता और समन्वय का परिचय दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बाल एंड कप, पासिंग द रिंग, सेट द वॉटर बॉटल, पासिंग द बॉल जैसी अत्याधुनिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी रिचिंग द बाउंड्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बच्चों का उत्साह-वर्धन किया। प्रारंभ में संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत, प्रधानाचार्य सूर्यप्रकाश सिखवाल, प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह देवल, प्राचार्य बाबू लाल कंडावरिया व प्रिंसिपल नीतू शर्मा द्वारा माल्यार्पण, साफा बंधन व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिन शर्मा एवं निर्मला वर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now