संत लादूदासजी के गुरु-वंदन और पूजन-अर्चन के लिए दिन भर लगा रहा तांता, लादूबाबा की बगीची में भारी भीड़ के साथ चला शिव के जलाभिषेक का कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संत लादूदासजी के गुरु-वंदन और पूजन-अर्चन के लिए दिन भर लगा रहा तांता,

लादूबाबा की बगीची में भारी भीड़ के साथ चला शिव के जलाभिषेक का कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। डीडवाना रोड पर पुलिया के पास स्थित संत लादूदासजी महाराज की बगीची में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिन भर मेला सा लगा रहा। इस पूर्णिमा पर जहां लोगों ने संत लादूबाबा की प्रतिमा की गुरु रूप में पूजा की, वहीं श्रावण मास की अगवानी करते हुए भगवान शिव का अभिषेक भी किया। दिन भर यहां भक्तों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर पुलिस थाना लाडनूं की सुरक्षा सखी सुमित्रा आर्य, पुलिस की कालिका टीम की किरण मुंडेल ध कांस्टेबल प्रभु ने भी शिवाभिषेक किया और बाबा लादूदास की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन किया। इसी तरह शहर भर के प्रमुख लोगों ने लादूबाबा की बगीची पहुंच कर अपने गुरु संत लादूदास की प्रतिमा के समक्ष वंदन-पूजन किया और शिव का जलाभिषेक भी किया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं आदि कार्य में लादूदास सेवा संस्थान के अध्यक्ष संतोष प्रजापत, सागरमल टाक, गुलाबचंद टाक, मनोज टाक, मोतीलाल सांखला, बजरंग लाल यादव, अनोपचंद सांखला, रूपचन्द्र सैन, मंजू सांखला, सुमन माली आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लगे रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now