डीडवाना के सुप्रसिद्ध दोजराज गणेश मंदिर में तीन दिवसीय शिव परिवार जीर्णोद्धार कार्यक्रम 2 से 4  ई तक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना के सुप्रसिद्ध दोजराज गणेश मंदिर में तीन दिवसीय शिव परिवार जीर्णोद्धार कार्यक्रम 2 से 4  ई तक

राजेन्द्र प्रसाद पटवारी, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। श्री दोजराज गणेश मन्दिर डीडवाना में पूर्व में स्थापित श्री शिव परिवार का जीर्णोद्धार मूर्ति स्थापना का आयोजन 2 मई शुक्रवार से प्रारम्भ होगा। मन्दिर पुजारी रामावतार दाधीच ने बताया कि मन्दिर में पूर्व में स्थापित शिव परिवार की स्थापना दिनेश कुमार, महेश कुमार व्यास परिवार कोलकाता प्रवासी के द्वारा की गई थी। 2 मई शुक्रवार से शिव परिवार मन्दिर के जीर्णोद्धार के तहत मूर्ति स्थापना दिनेश कुमार, महेश कुमार व्यास परिवार के द्वारा की जायेगी। नगर के विद्वान् पंडितों के द्वारा अन्नाधीवास, जलाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, शयनाधिवास सहित विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जायेगी। 4 मई रविवार को मूर्ति स्थापना की जायेगी।तत्पश्चात् प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की तैयारियों में पुजारी रामावतार दाधीच, पण्डित गिरिराज जोशी, पण्डित शरद पुरोहित, पण्डित दिनेश मिश्रा, सुन्दर लाल बहड़, चन्द्र प्रकाश गौड़, श्रवण दलाल, अनिल छितरका, मनोज ध्यावाला, सुरेश अग्रवाल, लोकेश पुरोहित, राजेन्द्र प्रसाद पटवारी, हनुमान पोद्दार, सुरेश सोनी, सागर गौड़, आत्माराम छितरका, मगनीराम रुवटिया, नवरतन गौड़, ओमप्रकाश सोनी, लक्ष्मी नारायण ध्यावाला, राधेश्याम सोनी, कमल सोनी, तरुण वर्मा, संजय गौड़, देवेश प्रजापति, ऋषिराज दाधीच सहित अनेक श्रद्धालु लगे हुये हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now