कसूम्बी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में कार सवार तीन जने घायल, तीनों घायल हैं चूरू जिले के भालेरी निवासी, गंभीर घायल गोविंद को किया रैफर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में कार सवार तीन जने घायल,

तीनों घायल हैं चूरू जिले के भालेरी निवासी, गंभीर घायल गोविंद को किया रैफर

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में ग्राम कसूम्बी के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन जने घायल हो गए। सभी घायल चूरू जिले के भालेरी गांव के निवासी हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लिया गया और उपचार किया गया। इनमें से एक घायल की हालत गम्भीर होने से उसे उच्च चिकित्सार्थ रैफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जसवंतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की पूरी जानकारी प्राप्त की। जसवन्तगढ पुलिस थाने की थानाधिकारी मंजू मुलेवा के अनुसार इस कार को टक्कर मारने वाले वाहन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में घायलों में भालेरी निवासी गोविंद (25) पुत्र खींवाराम, भंवर सिंह (30) पुत्र भुगान सिंह और नोरंग सिंह (64) पुत्र चौथू सिंह शामिल हैं। इनमें से गंभीर घायल गोविंद को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now