आसोटा के वायु सेना कमांडर कुलदीप सिंह राठौड़ को सेवा प्रशस्ति कर किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आसोटा के वायु सेना कमांडर कुलदीप सिंह राठौड़ को सेवा प्रशस्ति कर किया सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय वायु सेना में कार्यरत लाडनूं के आसोटा गांव के कुलदीप सिह राठौड पुत्र मदन सिंह आसोटा को वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ एवं अनुरक्षण कमान की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। यह कमांडेशन उन्हें वर्ष 2023 की अवधि में वायु सेना सम्पर्क संस्थापना (कोरवा विभाग) एएफएलई (केडी) में सेवा करते हुए, अत्यन्त सार्थक कर्तव्य-निष्ठा एवं कार्य-कुशलता का परिचय देते हुए सराहनीय योगदान देने पर प्रदान किया गया है। कुलदीप सिंह भारतीय वायुसेना में 2011 में लगा था और वर्तमान में हिन्दुस्तान एरोनेटिक कोरपा अमेठी यूपी मे उनकी पोस्टिंग टी कार्पोरल संभारिकी सहायक (एलजीएस एसिस्टेंट) पद पर हैं। उन्हें दी गई यह प्रशस्ति उनके सेवा-अभिलेख में उल्लेखित की जाएगी। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें एयर मार्शल विभास पांडेय ने प्रदान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पिकअप की केबिन पर सवारियां बैठा कर तेज गति, लापरवाही और लहराते हुए गलत दिशा में वाहन चलाने वाला गिरफ्तार और वाहन जब्त, पुलिस ने गश्त के दौरान निम्बी तिराहे पर निम्बी की तरफ जाते लोगों की जान जोखिम में डाल रहे वाहन को पकड़ा

मोहर्रम पर की जाएगी ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और गलत पोस्ट करने वालों पर कसी जाएगी नकेल, एसपी ने मोहर्रम ताजिया और अन्य त्योंहारों के मद्देनजर रखी सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

शहर चुनें

Follow Us Now