लाडनूं में अभूतपूर्व जोशो-खरोश के साथ सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, भाजपा नेता ठा. करणीसिंह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा सेना का पराक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में अभूतपूर्व जोशो-खरोश के साथ सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा,

भाजपा नेता ठा. करणीसिंह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा सेना का पराक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। देश के सैनिकों के सम्मान में लाडनूं के नागरिकों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। यात्रा में लोगों में अभूतपूर्व जोश देखने को मिला। पूरे रास्ते नाचते-कूदते हुए लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए निकले। यहां कमल सैनी चौक से तिरंगा यात्रा का प्रारंभ भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के नेतृत्व में किया गया। यात्रा में तिरंगा झंडा हाथों में लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शहीद वीर सैनिकों को पुष्पार्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। ठाकुर करणी सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी महिला-पुरुषों धन्यवाद देते हुए अपने सम्बोधन में ऑपरेशन सिंदूर और उसमें सैनिकों के पराक्रम को रेखांकित करते हुए बताया कि उन्होंने पूरे विश्व में भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र की छवि प्रदान की है। उन्होंने आपरेशन सिंदूर को नये भारत का स्वरूप बताया और कहा कि आज पूरा देश राष्ट्र प्रेम से लबरेज है। तिरंगा यात्रा कमल सैनी चौक से शुरू होकर सोनी स्टील, राहूगेट, गांधी चौक होते हुए गढ़ के पीछे स्थित मुरली मनोहर मंदिर में सम्पन्न की गई। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया और तिरंगा यात्रा में शामिल सभी के लिए शीतल जल, ज्यूस, जलजीरा, शर्बत और टॉफियां उपलब्ध करवाई।

ये सब सम्मिलित रहे तिरंगा यात्रा में

इस यात्रा में भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह की अगुवाई में पं. गौतम दत्त शास्त्री, नीतेश माथुर, नरेन्द्र भोजक, गोविन्द सिंह कसूम्बी, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, सीताराम गौतम, गंगाराम रैगर, बजरंग सैन, नोरतनमल रैगर, अंजनीकुमार सारस्वत, पवन माहेश्वरी, गुलाबचंद चौहान, मदन गोपाल नवहाल, पार्षद मोहनसिंह चौहान, शांतिलाल बैद, पिंटुसिंह जैतमाल, शिम्भुसिंह जैतमाल, सुनीता वर्मा, रेणु कोचर, माया स्वामी, असगर शेख, सुशील पीपलवा, भंवरलाल वर्मा, सुरेश सोनी, बजरंगलाल यादव, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, पार्षद बच्छराज प्रजापत, पार्षद बाबूलाल प्रजापत, सुरेश जाजू, पवन कुमार किला, राधेश्याम चौहान, सुरेश खींची, रमेश सिंह राठौड़, सुशील शर्मा दाधीच, सोहनलाल सांखला, रामोतार टाक, राजेन्द्र सिंह पंवार, शिवशंकर बोहरा, अभिनेत्री सोनम पाटनी, राज पाटनी, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, अंजना शर्मा, पार्षद लूणकरण शर्मा, महेंद्र कुमार सेठी, ललित सोनी, नानूराम नायक, रघुवीर सिंह राठौड़, अरविन्द सिंह राठौड़, परविन्द्र सिंह राठौड़, कैलाश घोड़ेला, सुशील गिरधर, ताजू खां मोयल, मोहनसिंह जोधा, कालुसिंह हुडास, छगनी सांखला, सीताराम टाक, रामनिवास टाक, नवीन चौहान, सावित्री गहलोत, शारदा परिहार, गीता सांखला, विनोद चौहान, विजयश्री शर्मा, विमल सोनी, हंसराज सोनी, लालचंद दर्जी, लोकेन्द्रसिंह नरूका, दीपक जांगिड़, पार्षद राजेश भोजक, पार्षद श्याम सुंदर गुर्जर, पार्षद मुरलीधर सोनी, नारायण लाल शर्मा, रूबल बड़जात्या, बुगल जैनाग्रवाल, मुकेश शर्मा, अनोपचंद सांखला, गजराज सांखला, गौरीशंकर टाक, प्रेमसुख जांगिड़, नेमाराम भानावत आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, थानाधिकारी महीराम बिश्नोई एवं पुलिस जाप्ता पूरी यात्रा के दौरान साथ में तैनात रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now