जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया की राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष पद पर जगदीश यायावर मनोनीत

लाडनूं/ दिल्ली (kalamkala.in)। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव काजी अमजद अली ने एक मनोनयन पत्र जारी कर लाडनूं के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश यायावर को राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में काजी अमजद अली ने लिखा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों के हित में उनकी निष्ठा व लग्न को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जगदीश यायावर को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें अपेक्षा और विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करते हुए पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे व संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे संगठन मजबूत कर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र करेगें। इस पत्र की प्रति सूचना महानिदेशक राजस्थान सरकार को एवं प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों को भी भेजी गई है। गौरतलब है कि जगदीश यायावर पिछले 50 सालों से लगातार पत्रकारिता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। वे विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में सम्पादक, सह सम्पादक, समाचार सम्पादक, उप सम्पादक, कार्यालय संवाददाता आदि पदों पर कार्य कर चुके और वर्तमान में 68 साल की आयु हो जाने पर भी पत्रकारिता में निरन्तर सक्रिय हैं। उनके ‘कलम कला’ न्यूज पोर्टल पर 11 लाख पाठक भारत ही नहीं इटली, सऊदी अरब, यूएई, अमेरिका, नोर्वे, नेपाल, कत्तर, कुवैत, आयरलैंड आदि देशों से जुड़े हुए हैं।







