सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना की जानकारी दौर और स्वच्छता का महत्व बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना की जानकारी दौर और स्वच्छता का महत्व बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर में सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में ‘सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम’ के तहत स्थानीय दयानंद सरस्वती शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना और उसके फायदों के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता का महत्व बताया। कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नान घर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैलता है और उससे जीवाणु पैदा होते हैं, जो बीमारियां फैलाते हैं। सीवरेज प्रणाली इन हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। इससे चिकित्सा पर होने वाले व्यय में कमी आएगी। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ दिया जाएगा। इसलिए सबका सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग रहना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि होती हैं। जिनसे बहुत परेशानी होती है। इसलिए सभी कॉलोनीवासियों को सीवर कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाना चाहिए, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरी किशन शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। उपप्रधानाचार्य महावीर और एसओटी रामकिशोर ने कहा कि कचरा यहां-वहां न डालकर नगर पालिका के आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now