अटूट आस्था सदैव फलदायी होती है- स्वामी अश्विनी दास महाराज, कसूम्बी में श्री शर्मा कुंज में धार्मिक आयोजन सम्पन्न, लोहार्गल धाम के महाराज पधारे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अटूट आस्था सदैव फलदायी होती है- स्वामी अश्विनी दास महाराज,

कसूम्बी में श्री शर्मा कुंज में धार्मिक आयोजन सम्पन्न, लोहार्गल धाम के महाराज पधारे

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम कसूम्बी में पंचायत समिति सदस्य भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा के कसूम्बी स्थित निवास ‘श्री शर्मा कुंज’ पर आयोजित सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ के धार्मिक आयोजन में कलाकारों द्वारा सुमधुर स्वरों में शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इस आयोजन में देवस्थान वेंकटेश लोहार्गल से श्रीश्री 1008 वेंकटेश लोहार्गल पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनी दासजी महाराज भी कसूम्बी पधारे। यहां उनका बागड़ा परिवार द्वारा भावभीना सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वामी अश्विनी दास मैंने कहा कि आप सबमें व्याप्त धार्मिक श्रद्धा भाव अपूर्व है। उन्होंने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड को समस्याओं के समाधान में सहायक क्रिया बताया और कहा कि अटूट श्रद्धा व आस्था हमेशा फलदायी होती है। अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी आनंद बागड़ा व उनकी पत्नी सक्षम बागड़ा ने इस अवसर पर पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस भक्तिमय कार्यक्रम का आनंद सभी आए हुए प्रबुद्धजनों एवं कसूम्बी ग्राम के सभी मौजीज लोगों ने उपस्थित रह कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में नागरमल बागड़ा, ओमप्रकाश बागड़ा, आनंद बागड़ा, विमला बागड़ा, सक्षम बागड़ा , कौशल्या बागड़ा, तुलसी बागड़ा, भगवती बागड़ा, विमला बागड़ा, सांवरमल बागड़ा, गिरधारी बागड़ा, हेमराज बागड़ा, अक्षय बागड़ा, होमीका बागड़ा, कनिष्का बागड़ा, बबिता बागड़ा, सृष्टि बागड़ा, विमल बागड़ा, निरंजन बागड़ा सहित परिवार जन व कसूम्बी के सैंकड़ों ग्रामीणजन ने मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now