शहरी सेवा शिविर में किया गया 73 जनों को लाभान्वित, 2 पट्टे बांटे, 13 प्रमाण पत्र किए वितरित, नगर पालिका लाडनूं ने किया खाद्य सुरक्षा प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहरी सेवा शिविर में किया गया 73 जनों को लाभान्वित, 2 पट्टे बांटे, 13 प्रमाण पत्र किए वितरित,

नगर पालिका लाडनूं ने किया खाद्य सुरक्षा प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार निर्देशित एवं उपखंड अधिकारी ममता लहुआ के मार्गदर्शन में शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत सोमवार को नगर पालिका के तत्वावधान में शहर के वार्ड नं. 11 व 12 के लिए आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों के प्रतिवेदनों की सुनवाई करते हुए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया और कुल 73 लोगों को लाभान्वित किया गया। नगर पालिका के शिविर प्रभारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने कि सोमवार को नगर पालिका द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा के बकाया सभी लम्बित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया है। इसके अलावा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 14 पशुपालकों को, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 9 व्यक्तियों को, जलदाय विभाग द्वारा 5 स्थानों के उपभोक्ताओं की लीकेज संबंधी समस्या का निस्तारण किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 11 व्यक्तियों की असंक्रमित बीमारियों की जांच की गई। विद्युत विभाग द्वारा 2 स्थानों के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 12 व्यक्तियो को मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के अन्तर्गत जांच की गई एवं निःशुल्क दवा वितरण की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15 महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीयन कर लाभान्वित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 5 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

नगर पालिका ने दो पट्टे जारी किए

इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा सोमवार को कैम्प के दौरान 69-ए का 1 पट्टा व कृषि भूमि का 1 पट्टा वितरित किया गया। साथ ही 2 विवाह पंजीयन व 11 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये गये।

इन सबकी रही उपस्थिति

शिविर में नगर पालिका के शिविर प्रभारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, लेखाधिकारी वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह पंवार, कनिष्ठ सहायक रघुनाथ दान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर, मोहम्मद मुस्तफा हसन, हिमालय चिंडालिया, विकास लोहिया, सह कर्मचारी गोपाल लोहिया, विनोद सेन, श्याम बरवासा, आत्माराम आदि तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. तरुण, एएनएम शिल्पा, महिला एवं बाल विकास विभाग की दीक्षा चौहान, रसद विभाग से राजेन्द्र सिंह जैतमाल आदि तथा पशुपालन विभाग, विद्युत वितरण निगम, जलदाय विभाग आदि सभी से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही लाडनूं शहर के प्रतिनिधियों में से सुमित्रा आर्य, मोहन सिंह चौहान, ओम सिंह मोहिल, अमजद खां आदि एवं अन्य नागरिक गण व परिवादी गण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now