वसुंधरा राजे को प्रदेश भाजपा का चेहरा बनाया जाए- राठौड़, भाजपाइयों ने शुरू किया वसुंधरा लाओ, भाजपा बचाओ, प्रदेश बचाओ अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वसुंधरा राजे को प्रदेश भाजपा का चेहरा बनाया जाए- राठौड़,

भाजपाइयों ने शुरू किया वसुंधरा लाओ, भाजपा बचाओ, प्रदेश बचाओ अभियान

लाडनूं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारत सरकार के सदस्य व भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेता जगदीश सिंह राठौड़ ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सता से बाहर करने एवं भाजपा को सतासीन करने के लिए प्रदेश में सर्वमान्य नेता के रूप में एकमात्र पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही सफल हो सकती है। वसुंधरा के नेतृत्व के बिना राजस्थान में भाजपा की स्थिति को सुधारा नहीं जा सकता है। वे यहां गणगौर होटल में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने बताया कि वसुंधरा राजे ने वर्ष 2003 से लेकर 2013 तक कांग्रेस को सता से बाहर ही बनाए रखा था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने केवल विधानसभा में ही नहीं बल्कि लोकसभा चुनावों में भी राज्य की सभी 25 सीटों पर भाजपा का परचम फहराया था। उन्होंने वसुंधरा राजे द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान करवाए गए एंतिहासिक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए फिर से वसुंधरा राजे को प्रदेश में भाजपा का चेहरा बनाने की मांग की।

कांग्रेस सरकार बनी भ्रष्टाचार का पर्याय

राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य में भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। इसे अब उखाड़ फेंकना जरूरी बन चुका है। लाडनूं का उदाहरण देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यहां कोई भी सरकारी विभाग भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं है। नगर पालिका की तो हालत सभी जानते हैं। इसी प्रकार राजस्व कार्यालयों की हालत है। यहां नगर पालिका का ईओ भ्रष्टाचार में ट्रेप हो चुका तो पटवारी भी रूपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। यह सब किसके इशारे पर हो रहा है? यहां भ्रष्टाचार की दरें भी बढ चुकी हैं। सब लोगों को पता चल चुका है कि यहां क्या हो रहा है और कौन करवा रहा है। यहां बिना पैसे कोई आम आदमी किसी भी आॅफिस में नहीं घुस सकता है। राठौड़ ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के हस्र के बारे में बताते हुए कहा कि यहां महिला काॅलेज खुली लेकिन उसका भवन नहीं है और कोई स्टाफ भी नहीं है। छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। बस स्टेंड और अन्य योजनाओं की क्रियान्विति तक नहीं करवाई जा सकी है।

पूरे प्रदेश में अलख जगाई जाएगी

उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने सम्पूर्ण नागौर जिले को कांग्रेस मुक्त कर दिया था। वसुंधरा ही सक्ष्म नेतृत्व दे सकती है। इसीलिए उन्होंने भाजपा के हित में आत्मप्रेरणा से यह अभियान शुरू किया है, जिसमें केन्द्रीय नेतृत्व से राजस्थान में वसुंधरा राजे को फिर से लाने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरूआत लाडनूं से की जा रही है और पूरे जिले ही नहीं प्रदेश भर में घूम-घूम कर कार्यकताओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा। राठौड़ ने कहा िकवे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की खिलाफत नहीं कर रहे, लेकिन आज यह आवश्यकता बन गई है कि राज्य हित एवं भाजपा हित में वसुंधरा राजे को प्रदेश के नेतृम्व की कमान सौंपी जाए। स्थानीय संगठन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सबको एक जाजम पर आना होगा। अलग-अलग जाति का चेहरा बनने के बजाए जो सब समाज को एक साथ लेकर चलेगा, उसे ही भाजपा को टिकट देनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी जिसको भी टिकट दे, वे उनके साथ रहेंगे।

ये सब रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व उप प्रधान व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग सिहं लाछड़ी, भाजपा शहर मंडल के पूर्व अध्यक्ष नीतेश माथुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ईश्वर मेघवाल, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भाणूं खां टाक, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल उपाध्यक्ष ताजू खां मोयल, भाजपा शहर मेंडल के मंत्री मुरली मनोहर जांगिड़, पूर्व सरपंच मंगेजाराम गुर्जर, ग्रामीण मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह बाकलिया, पूर्व पार्षद व भाजपा महामंत्री महावीर गुर्जर आदि भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now