राज्य सरकार के ग्राम रथ का स्वागत, समारोह और रात्रि चौपाल आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य सरकार के ग्राम रथ का स्वागत, समारोह और रात्रि चौपाल आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ‘ग्राम विकास रथ’ अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में होते हुए ग्राम रथ लाडनूं विधानसभा की 4 ग्राम पंचायतों डाबड़ी, लेडी, कसूम्बी अलीपुर व कसूम्बी जाखला में पहुंचा। इन सभी में राज्य सरकार की लोकहित कारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई और उन्हें लाभान्वित होने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान रात्रि चौपाल का आयोजन भव्य एवं जनभागीदारी से कसूम्बी अलीपुर व कसूम्बी जाखला ग्राम पंचायत के भवन में किया गया। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया, ताकि सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके और योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र तक पहुंच पाए। कार्यक्रम के दौरान लोकगीतों के माध्यम से योजनाओं का सहज एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों ने रुचि के साथ योजनाओं को समझा और उनसे जुड़ने की प्रेरणा प्राप्त की। साथ ही, उपस्थित किसानों एवं आमजन को योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं प्रक्रिया के बारे में सरल भाषा में अवगत कराया गया।

इन सबकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे, नायब तहसीलदार प्रह्लाद शर्मा, पंचायत समिति की विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, भाजपा के जिलामंत्री नितेश माथुर, कसूम्बी ग्रामीण मंडल के भाजपा अध्यक्ष आनंद बागड़ा, एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी, अनिल पिलानिया, हरि प्रजापत, मोहन नेहरा, पूर्व सरपंच मांगीलाल राठी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम स्वामी सहित सहायक कर्मचारी, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, क़ृषि विभाग, जलदाय विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ओर सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति, युवा सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। अंत में भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष आनंद बागड़ा ने राज्य में भाजपा सरकार की जन कल्याण की योजनाओं की जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में विभिन्न सड़क कार्यों के लिए 10 करोड़ 93 लाख की स्वीकृति, 44.40 किमी मिसिंग सड़कें व नोन पेचेबल सड़कें बनेंगी, मुख्यमंत्री भजन लाल व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति जताया पूरे क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार

‘विकसित राजस्थान- 2047’ की ओर बढ़ते कदम- लाडनूं शहर पर खर्च होंगे 26.81 करोड़ रुपए, विकास की विभिन्न योजनाओं पर होगा कार्य रूडीप के 5वें चरण को लेकर लाडनूं के जनप्रतिनिधियों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से ‘संवाद कार्यक्रम’ 6 अगस्त को, पंचायत समिति सभागार में होगा संवाद कार्यक्रम

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now