लाडनूं नगर पालिका के ईओ ने शहर की ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंच पर लिया जायजा और दिए उचित निर्देश, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने मौके पर दिए विभिन्न सुझाव और रखी शीघ्र समाधान की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका के ईओ ने शहर की ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंच पर लिया जायजा और दिए उचित निर्देश,

रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने मौके पर दिए विभिन्न सुझाव और रखी शीघ्र समाधान की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने शहर की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए बुधवार को विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर मौका देखा और मौके पर ही जन प्रतिनिधियों से समाधान के लिए सुझाव लिए। उन्होंने बस स्टैंड पर जल भराव की समस्या और नगर पालिका के मार्ग पर सड़क निर्माण में पैदा की गई बाधा व अतिक्रमण के हालात देखे और मौके पर ही सभी समस्याओं के निस्तारण के उचित निर्देश दिए।

बस स्टेंड पर बने बोरवैल से कीचड़ हटा कर उसकी जल ग्रहण क्षमता तेज की जाएगी

लाडनूं के सबसे महत्वपूर्ण स्थान बस स्टेंड से बरसात के पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था के सम्बन्ध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी और रीयल हेल्प ब्यूरो (रजि.) नई दिल्ली की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य ने बुधवार को पहुंच कर मौका देखा। श्रीमती आर्य ने उन्हें बस स्टेंड पर बनवाए गए बौरवैल को दिखाया। बोरवैल में अधिक कीचड़ समा जाने के कारण उसकी जलग्रहण क्षमता कम हो जाने के बारे में बताया। इस पर अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने नगर पालिका के सभी जमादारों को मशीन लगा कर सफाई करवा कर पूरा कीचड़ हटाकर बोरवैल को साफ कर उसकी जलग्रहण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बस स्टेंड पर पानी की आवक को डायवर्ट करने के लिए देखा मौका

उन्होंने बस स्टेंड की समस्या के स्थाई समाधान के बारे में पूछा, तो सुमित्रा आर्य ने बताया कि बस स्टेंड पर अधिकांश लाडनूं शहर का पानी आता है। जावा बास और मगरा बास तक का पानी बस स्टेंड की तरफ कर दिए जाने से समस्या विकराल हो चुकी है। इसके समाधान के लिए यहां आने वाले पानी को डायवर्ट करने की आवश्यकता है, अगर आर्यसमाज के सामने अशोक स्तम्भ प्याऊ के पीछे की तरफ एक ब्रेकर बनाया जाकर बरसाती पानी को उसके प्राकृतिक बहाव की तरफ मोड़ा जा सकता है। इस पर अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने अपने कार्मिकों के साथ आर्य समाज के समक्ष पहुंच कर पूरी स्थिति का जायजा लिया और पानी को डायवर्ट करने की जरूरत महसूस की। श्रीमती आर्य ने उन्हें बस स्टैंड पर एक नाला बना कर पानी की निकासी तेजी से किए जाने की जरूरत भी बताई। ईओ हरेंन्द्र ने इन सभी पर विचार करके समाधान का आश्वासन दिया।

हटाया जाएगा होस्पीटल रोड पर किया सभी अतिक्रमण

इनके बाद श्रीमती सुमित्रा आर्य ने ईओ हरेन्द्र चौधरी का ध्यान होस्पीटल रोड पर स्थित निर्धारित कार टेक्सी स्टेंड पर लोगों द्वारा किए जा रहे कब्जे और कब्जे के प्रयासों की तयफ दिलाया। तब ईओ और सभी कार्मिकों ने सुमित्रा आर्य व मोहनसिंह चौहान के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का अवलोकन भी किया। यहां बनवाई जा रही सड़क के दौरान कुचिपला भैरूंजी के मंदिर के पास स्थित नगर पालिका की जमीन पर सड़क बनाने से ठेकेदार को रोकने वाले लोगों को बुला कर उनसे पूछताछ की और वहां किसी तरह का कोई कब्जा नहीं करने तथा किए गए कब्जे को हटा कर वहां सड़क बनाए जाने देने में नगर पालिका की मदद करने की चेतावनी दी। इस पर बाबूलाल ने ईओ को भरोसा दिलाया कि वे सड़क बनने से नहीं रोकेंगे और कोई अतिक्रमण नहीं करेंगे। उन्होंने केवल सड़क निर्माण में पानी उनके घर-कारखानों में नहीं जा पाए, इसका ध्यान रखने की जरूरत बताई। इसके साथ ही वहां मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक़ खां कायमखानी ने ईओ का ध्यान कब्रिस्तान के पास नगर पालिका की जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमणों की तरफ दिलाया तथा उन पर भी कार्रवाई की जरूरत बताई। इस पर ईओ ने वहां निर्माणाधीन कार्यों को रोके जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर ईओ के साथ महेंद्र जमादार के अलावा सभी जमादार, सुमित्रा आर्य, मोहनसिंह चौहान, मो. मुश्ताक़ खां कायमखानी, मनोज टाक, सोनू गुर्जर, कंवरी लाल, सलीम मोयल, इकबाल खां, भंवरलाल गुर्जर, तिलोकचंद सैनी, लाला गुर्जर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ‌

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के ईओ ने शहर की ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंच पर लिया जायजा और दिए उचित निर्देश, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने मौके पर दिए विभिन्न सुझाव और रखी शीघ्र समाधान की मांग

लाडनूं के जोधा का बास में शराब की अवैध बिक्री के मामले का हुआ निस्तारण, जिसने शिकायत की उसे ही किया उलटा आरोपित, आबकारी विभाग ने दबिश दी, पर कुछ नहीं मिला, शिकायत कर्ता को बताया रंजिश से शिकायतें करने वाला

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

शहर चुनें

Follow Us Now