जलापूर्ति व्यवस्था 27 व 28 को देशनोक से बंद रहेगी, लाडनूं भी होगा प्रभावित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जलापूर्ति व्यवस्था 27 व 28 को देशनोक से बंद रहेगी, लाडनूं भी होगा प्रभावित

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। जलदाय विभाग के देशनोक पम्प हाउस कैम्पस में एम.एस. पाईप की लीकेज दुरूस्त करने के लिए शट-डाउन किया जाएगा। इस कारण आगामी दो दिनों 27 व 28 जनवरी को जल सप्लाई प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, पी.एम.सी. खण्ड.-देशनोक के अधिशाषी अभियन्ता जितेन्द्र सिंह गिल ने बताया है कि देशनोक पम्प हाउस कैम्पस में फ्लोमीटर चैम्बर के पास 1500 एम.एम. की एम.एस. पाईप लाईन में लीकेज हो गया है। लीकेज को दुरूस्त करवाना अति आवश्यक है। अतः 27 जनवरी शनिवार को 12:30 ए.एम. बजे से 28 जनवरी रविवार 11:30 पी.एम. तक लगभग 47 घण्टे का शट डाउन रखा जाएगा। एक्सईएन गिल ने इस सम्बंध में जिला प्रशासन को अग्रिम रूप से सूचित किया है, ताकि लीकेज को समय पर दुरूस्त करवाया जा सके।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now