महिला श्रमिक उत्पीड़न या छेड़छाड़ की घटना 3 माह में सूचित करें, ‘महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न’ पर कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला श्रमिक उत्पीड़न या छेड़छाड़ की घटना 3 माह में सूचित करें,

‘महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न’ पर कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडिप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में, सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी प्रथम पर कार्यरत महिला श्रमिकों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया।सहायक अभियन्ता रियाज अहमद ने कहा कि किसी भी महिला श्रमिक के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी या उत्पीड़न नही होना चाहिए। संवेदक का दायित्व है कि वह सुरक्षित वातावरण तैयार करावे और किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर शीघ्र कार्यवाही करे। कैप के असलम खान ने श्रमिकों को महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को महिला उत्पीड़न का विरोध करना चाहिए और सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। साथ ही किसी भी तरह की घटना होने पर अपने आंतरिक समिति या स्थानीय समिति को 3 महीने के भीतर लिखित में बताएं।
महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न विषय की कार्यशाला में शेर मोहम्मद ने भी विचार रखे। एसओटी रामधन, रामकिशोर, मालविका के कालू सिंह कैलाश, महिला श्रमिक जमुना, रेखा, गुलाब, राधा, पूजा आदि उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है भारतीय न्याय व्यवस्था- जस्टिस अरुण भंसाली, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भंसाली का लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत-सम्मान, विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों पर जताया हर्ष

शहर चुनें

Follow Us Now