युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना,

छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के सुजला कालेज के पास स्थित पोकर राम बैंधा स्मृति किसान छात्रावास में आयोजित विशाल तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह में सुजलांचल क्षेत्र से बच्चों, बूढ़ों, युवाओं और महिलाओं ने शामिल होकर तेजा गायन और जागरण का लुत्फ उठाया। इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में तेजा गायकों, नर्तकों और नृत्यांगनाओं ने अपनी पूरी कला का प्रदर्शन किया। पोकर राम बैंधा स्मृति छात्रावास के जीर्णोद्धार व मरम्मत-मेंटिनेस के सम्बन्ध में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल तेजा सेना के प्रदेशाध्यक्ष श्रीराम बिजारणियां ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने पर जोर दिया तथा कहा कि युवाओं की देखभाल की जिम्मेदारी समाज की है, इसलिए इस बारे में पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने सबके आराध्य तेजाजी की सच्चाई, साहस और वीरता के गुणों को अंगीकार करने की आवश्यकता बताई।

तेजा मंदिर व तेजा वाटिका का किया जाएगा निर्माण

कार्यक्रम के दौरान सभी शामिल लोगों ने तय किया कि जन-जन की आस्था व खेती-किसानी व गौ रक्षक, वचनों के पक्के वीर तेजाजी महाराज का मंदिर एवं एक तेजा वाटिका का निर्माण छात्रावास परिसर में बनाया जाए। इस अवसर पर वीर तेजा किसान छात्रावास के जीर्णोद्धार व मरम्मत-मेंटिनेस के सहायक भामाशाहों, कार्यक्रम के तेजा गायकों व छात्रावास के संस्थापक सदस्यों सहित कई गणमान्य लोगों को साफे, मालाएं एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस समारोह में अतिथियों के रूप में उपस्थित तेजा सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम बिजारणियां, जाट महासभा (महिला विंग) चूरू की जिलाध्यक्ष रामेश्वरी कड़वा, जायल के पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़, शिक्षाविद् देव करण डिडेल, सूरजाराम भाकर, जिला परिषद सदस्य नौरंग सीलू लोड़सर आदि सभी का सम्मान भी माला व साफा पहनाकर किया गया।

इन सबकी रही उपस्थिति

समारोह में कांग्रेस नेता रामूराम साख, जयराम बुरड़क, भाजपा नेता एवं पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चौयल, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास पटेल, खींवाराम घिंटाला, चैना शराम मुंडेल, नाथूराम ठोलिया, लियाकत अली खान, शंकर आकाश आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ जाट महासभा के जिलाध्यक्ष गोपी राम बिजारणियां, संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष पन्नालाल भामू, संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिंटाला, प्रबोधक संघ के प्रदेश सचिव रामलाल भाकर, हुकमाराम कड़वा, मुकेश मुंडेल, नाथूराम ठोलिया तथा विवेकानंद डिफेंस एकेडमी के युवाओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सारी व्यवस्थाएं संभाली। समारोह का संचालन एंकर राजेंद्र प्रसाद बीरड़ा द्वारा किया गया।

काफिले के साथ आए तेजा सेना के प्रदेशाध्यक्ष बिजारणियां का जगह-जगह स्वागत

इस तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेजा सेना के प्रदेशाध्यक्ष एवं तेजा सेना के चैनाराम मुंडेल व नाथूराम ठोलिया के लाडनूं की सीमा तिलोटी पहुंचने पर खांगाराम बुरड़क के प्रतिष्ठान पर उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। इसके पश्चात मीठडी, रींगण, रोडू, श्रीकृष्णपुरा व लैड़ी होते हुए वे कसूम्बी जाखला में तंवरा रोड़ स्थित घिंटाला भवन पहुंचे तो वहां भी पलक-पांवड़े बिछाए लोगों ने उनका भावभीना स्वागत किया। फिर उन्होंने तेजाजी मंदिर, अमर शहीद भैरा राम घिंटाला की मूर्ति पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। उनके जसवंतगढ़ पहुंचने पर जिला जाट महासभा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

छात्रावास व समाज के विकास को लेकर बैठक 5 जुलाई को

पोकर राम बैंधा स्मृति किसान छात्रावास एवं समाज के विकास को लेकर एक आवश्यक बैठक आगामी 5 जुलाई को बुलाई गई है। इस बैठक में पूर्व की बैठकों की क्रियान्विति एवं पारित प्रस्तावों पर अमल नहीं होने, पारित प्रस्तावों में रूकावट आने एवं तमाम बकाया मुद्दों पर विचार करते हुए छात्रावास के लिए भविष्य का रोड़-मेप (खाका) तैयार करने पर चर्चा की जायेगी। बैठक में सुजानगढ़ व लाडनूं क्षेत्र के तमाम प्रबंधन समिति सदस्य, होस्टल के विकास एवं उन्नयन में रूचि रखने वाले व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। बैठक 5 जुलाई (रविवार) को दोपहर 12 बजे आहूत की गई है। बैठक में पहुंचने के लिए छात्रावास प्रबंधन समिति सदस्यों व विशाल तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह समिति के सदस्यों को आवश्यक रूप से पहुंचने की अपील की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now