विधानसभा घेराव करने लाडनूं से जाएंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधानसभा घेराव करने लाडनूं से जाएंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

लाडनूं। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक यहां मोर्चा के अध्यक्ष चेतन भोजक की अध्यक्षता मंें आयोजित की जाकर आगामी 4 मार्च को जयपुर में भाजपा द्वारा विधानसभा घेराव किए जाने को लेकर जयपुर चलो का आह्वान किया गया। भोजक ने भाजपा के घेराव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में कानून व व्यवस्था की बिगड़ी हुई स्थिति, बढते संगीन अपराधों, पेपरलीक करवा कर बेरोजगारों के सााि खिलवाड़, आएदिन अनावश्यक नेटबंदी आदि से राज्य का हर वर्ग परेशान है। इलन मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाडनूं से भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट के नेतृम्व में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने के लिए जयपुर जाएंगे। बैठक में मनीष चैधरी, विक्रम गुर्जर, रुबल बड़जात्या, मुरारी शर्मा, केशव पारीक, विकास सोनी, आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं