भाजपा राष्ट्रहित व विचारधारा वाली पार्टी है- गजेन्द्रसिंह मण्डल कार्य समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा राष्ट्रहित व विचारधारा वाली पार्टी है- गजेन्द्रसिंह
मण्डल कार्य समिति की बैठक आयोजित

भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित

रामसिंह रेगर 

लाडनूँ- भारतीय जनता पार्टी की लाडनूँ मण्डल कार्य समिति की बैठक शुक्रवार शाम को गढ़ परिसर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह ओड़िन्ट के सानिध्य व शहरमण्डल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मण्डल समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह ओड़िन्ट नर कहा भाजपा राष्ट्रहित व विचारधारा वाली पार्टी है। जो व्यक्ति को किसी परिवार वाद को महत्व नहीं देती है। यहां पर जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए निरन्तर कार्य करता है उस कार्यकर्ता को पार्टी में सम्मान मिलता है।
पार्टी में बूथ समिति, पन्ना प्रमुख का दायित्व महत्वपूर्ण होता है। सभी सदस्य अपनी बूथ में एक पन्ने का प्रमुख बनेगा।
आगामी 2023 विधानसभा व 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय बनाने के लिए सभी को कार्य करने की जरूरत है।
प्रभारी राजेन्द्र पटवारी डीडवाना ने कहा कार्यकर्ता से ही पार्टी बनती है, कार्यकर्ता की मेहनत से पार्टी को जीत होती है।

राजनैतिक प्रस्ताव किया पारित

केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 सालों के कार्यकाल में किये गए कार्यो के बारे में आमजन को अवगत कराने तथा राजस्थान में कोंग्रेस सरकार के कार्यकाल में बढ़ रहे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना, अपराध, बलात्कार, बेरोजगारी, तथा युवाओं के साथ रीट परीक्षा में धांधली व अन्य भर्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार से आमजन बहुत परेशान हो रहे है। बैठक में
राजनीतिक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस मौके पर विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, नाथूराम कालेरा, महामंत्री ओमसिंह मोहिल, राजेश शर्मा, पूनमचन्द मारोठिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम रेगर, पार्षद मोहनसिंह चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापत, सुरेश पारीक, ललित नारायण सोनी, रामसिंह, पार्षद लूणकरण शर्मा, लोकेन्द्रसिंह नरुका, रमेशसिंह राठौड़, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, असगर अली, पार्षद दिलीप टाक, विष्णु भोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी पृथ्वीसिंह जेतमाल, सुरेश खींची, रमेश सिंधी, श्रीचंद प्रजापत, डी पी दाधीच, आदि मौजूद थे।
मंच संचालन महामंत्री राजेश शर्मा व आभार व्यक्त शहरमण्डल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now