लाडनूं में ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से भिड़ी कार, एक युवक की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से भिड़ी कार, एक युवक की मौत

लाडनूं।kalamkala.in  थाना क्षेत्र के बाकलिया ग्राम के समीप मेगा हाईवे पर एक ट्रक व कार में हुई भयंकर भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना के बाद मेगा हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। लाडनूं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को फिर से सुचारू करवाया और हादसे में मृत हुए बाकलिया निवासी के शव को लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। मृतक बाकलिया निवासी लक्ष्मण सिंह (33) पुत्र ज्ञानसिंह राजपूत है। गुरुवार को शव का अन्त्य परीक्षण करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि ट्रक से ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मदनलाल भंवरीदेवी आर्य स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों की नेत्र जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया, चश्मे भी दिए

शहर चुनें

Follow Us Now