लाडनूं में भव्य ‘श्याम फागोत्सव एवं चंग-धमाल’ कार्यक्रम 3 मार्च को, पूजा जांगिड़ व रोहित राज देंगे प्रस्तुतियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में भव्य ‘श्याम फागोत्सव एवं चंग-धमाल’ कार्यक्रम 3 मार्च को, पूजा जांगिड़ व रोहित राज देंगे प्रस्तुतियां

लाडनूं (kalamkala.in)।


श्याम फागोत्सव एवं चंग-धमाल का शानदार कार्यक्रम 3 मार्च सोमवार को यहां मालियों का बास स्थित कमल चौक मे आयोजित किया जाएगा। आयोजक मण्डल के रामचंद्र टाक व विकास जांगिड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम फागोत्सव एवं चंग-धमाल कार्यक्रम का आयोजन 3 मार्च सोमवार को सांय 7 बजे से कमल चौक में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार पूजा जांगिड़ और रोहित राज अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, अंखंड-जोत, पुष्प-वर्षा व चंग-धमाल रहेगा। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता रामचंद्र टाक, विकास जांगिड़, विमल सैनी फोटोग्राफर, राकेश जांगिड़, राजेश शर्मा, कैलाश मारोठिया, ललित जांगिड़ बबल आदि जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now