लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह,

भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की,

ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप लाडनूं में नगर पालिका द्वारा शहरी सेवा शिविर 2026 लगाए जाकर आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित इस शिविर में पहुंच कर भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने अवलोकन किया और शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्हें निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जो भी योजनाएं उन विभागों में चल रही हैं, उनसे आम जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित कर जनहित में शिविरों की उपयोगिता को साबित करें। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न लाभार्थियों को पट्टे व प्रमाण पत्र आदि का वितरण भी किया। उन्होंने पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वितों को सांकेतिक चैकों का वितरण किया। 69-ए के पट्टे व भवन निर्माण स्वीकृतियां, विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों, पशु पालन विभाग के गौ पालकों को बीमा कवर वितरित किए। भाजपा नेता करणी सिंह ने शिविर में जलदाय विभाग, विद्युत विभाग आदि से संबंधित विभिन्न परिवादों की सुनवाई भी की तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिये।

नगर पालिका सभी योजनाओं से कर रही है आमजन को लाभान्वित

शिविर में अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि नगर पालिका अपने स्तर पर शिविर के दौरान अधिक से अधिक पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृतियां, पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि आदि तथा स्ट्रीट लाईट दुरुस्तीकरण और आगामी मानसून की पूर्ण तैयारी के तहत नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी सुनिश्चित कर अधिक से अधिक जनहितार्थ कार्य कर रही है तथा आगे भी कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, रसद विभाग, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आदि की निरन्तर सहभागिता बनी हुई है तथा सभी विभाग अपनी-अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लगातार लाभान्वित कर रहे हैं।

लोकहितकारी कार्यों को प्रमुखता से किया जाए

शिविर में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि सरकार की इच्छा है कि लोकहित के कार्य अधिक से अधिक किए जाएं।सरकार चाहती है कि लोगों को अपने काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े और सभी विभाग एक जगह उपस्थित होकर अपने-अपने विभागों से जुड़े जनहित कार्य एवं योजनाओं का लाभ अविलम्ब आम जन को अधिक से अधिक पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महंत गौतमदत्त शास्त्री ने शिविरों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करवाने एवं अधिकतम लोगों को लाभ पहुंचाने की जरूरत बताई और कहा गया कि सभी नागरिकों को इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा आवेदन परिवेदनाएं करके विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।नगर पालिका के विधि सलाहकार एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी ने सभी कार्मिको को लोकहित एवं जनहित में कार्य करने के लिए सतत लगे रहने के लिए प्रेरित किया।

इन सबकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर शिविर में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी के साथ भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, भाजपा शहर अध्यक्ष गौतमदत शास्त्री, गोविन्द सिंह कसूम्बी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, लूणकरण शर्मा, मोहनसिंह चौहान, बाबूलाल प्रजापत, बाबूलाल नागपुरिया, संदीप प्रजापत, सुरेन्द्र जांगिड़, सुरेश खींची, गंगाराम, महेन्द्र सेठी, श्याम मोहन शर्मा, रामानन्द गुर्जर, राजू खां चायनाण, हुसैन खां, लोकेन्द्र सिंह नरूका, अमित गुर्जर, विक्रम सिंह आसोटा, कुलदीप सिंह छपारा, जयपाल सिंह हीरावती, दीपक जांगिड़, महालचंद सोनी, सुखदेव शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, जगदीश यायावर, रामसिंह रैगर आदि सहित सभी विभागों के एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now