‘‘एक शाम- करंट बालाजी के नाम’’ भजन संध्या का आयोजन आज, दो दिनों तक चलेगा करंट बालाजी मेला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुचेरा (रिपोटर मेहबूब खोखर)। यहां बस स्टैण्ड स्थित करन्ट बालाजी हनुमान मन्दिर में सोमवार को ‘एक शाम करन्ट बालाजी के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमंे कुचेरा व आस पास के ग्रामीणों की भजन संध्या मे भीड़ उमड़ेगी। इस अवसर मेले परिसर मे बच्चे, महिला, युवाआंे के लिए मेले में झूलों का आंनद लने के लिए व्यवस्था की गई है। मेले मे कई खिलौनों की दुकानें लग चुकी हैं। गोलगप्पे, चाट, आइस्क्रीम, ज्यूस आदि की दुकानें भी अस्थाई रूप से लग चुकी है। कुचेरा में करण्ट बालाजी का यह मेला दो दिनों तक रहेगा। श्रीबजरंग मन्दिर ट्रस्ट कुचेरा के अध्यक्ष बाबूलाल रिणवा व मेला संचालक घनश्याम दाधीच ने बताया कि मेले के तहत 29 अगस्त को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में गायक कलाकार नरेंद्र चंचल शेखावाटी, राजकुमार लाहौरा, गायिका अनुराधा योगी की ओर से भजन प्रस्तुतियां दी जाएगी। निकिता सैनी अजमेर, चेतन चौहान जयपुर, शालू राठौड़ धौलपुर व पूनम राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। हास्य कलाकार भंवर छैला सीकर, झांकी कलाकार त्रिलोक भारती, मुकेश पारीक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now