एनसीसी के 10 दिवसीय एटीएस शिविर में जैविभा की छात्राओं ने जीते पुरस्कार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिविर में मेप रीडिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बेटल क्राफ्ट, सेल्फ डिफेंस, ड्रिल का प्रशिक्षण लिया

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में संचालित एनसीसी की 3 राज गल्र्स बटालियन के 10 दिवसीय एटीसी शिविर में एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट आयुषी शर्मा के नेतृत्व में 34 केडेट छात्राओं ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर दूगड़ व आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एपी त्रिपाठी के निर्देशन में शिविर में पहुंची छात्राओं ने वहां आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार भी प्राप्त किए। जोधपुर में आयोजित हुए इस शिविर मेंकुल 450 छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में उन्होंने मेप रीडिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बेटल क्राफ्ट, सेल्फ डिफेंस, ड्रिल आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में अंतिम दो दिवस में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें क्राॅस कंटरी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ब्रेवो कम्पनी की सुनिता प्रथम रही। फायरिंग प्रतियोगिता में निशा प्रथम रही। डिबेट में दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विश्वविद्यालय की छात्रा ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिविर के समापन पर केम्प कमांडेंट कर्नल अभिषेक चतुर्वेदी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now