बीसीएमओ डा. चौधरी व एएनएम भंवरी को मिले ढाई लाख रुपए , परिवार कल्याण कार्यक्रम में जिले में प्रथम स्थान पर लाडनूं को मिला पुरस्कार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीसीएमओ डा. चौधरी व एएनएम भंवरी को मिले ढाई लाख रुपए

परिवार कल्याण कार्यक्रम में जिले में प्रथम स्थान पर लाडनूं को मिला पुरस्कार

लाडनूं kalamkala.in ।विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया की अध्यक्षता में श्रेष्ठ रहने वालों को समारोह पूर्वक पुरस्कार वितरण
किया गया।

परिवार कल्याण कार्यक्रम में लाडनूं के बीसीएमओ डॉ. मूलचंद चौधरी के नेतृत्व में समस्त सेक्टर एवं उप केंद्र स्टाफ़ की सतत मेहनत से सरकार के महत्ती कार्यक्रम परिवार-कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर लाडनूं तहसील को जिले में प्रथम पायदान पर पहुंचाया। इसके लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मूलचंद चौधरी को जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया, सीईओ हीरालाल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीशराम चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सिकरामा राम चोयल द्वारा इस जिला स्तरीय सम्मान समारोह में दो लाख रुपयों (₹200000) का चैक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार लाडनूं तहसील में परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य कर तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ग्राम पंचायत सुनारी में कार्यरत एएनएम भंवरी चौधरी को प्रशस्ति पत्र एवं पचास हजार (₹50000) रुपयों का चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विश्व जनसंख्या दिवस के जिला स्तरीय सम्मान समारोह में परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एंव प्रत्येक ब्लॉक से एक एक ग्राम पंचायत एवं जनसंख्या स्थायीकरण पखवाड़े में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागौर द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now