एबी पॉजिटिव ग्रुप का रक्तदान करके बचाई अनजान की जान, मुस्लिम महासभा व इमरान सिलावट की सराहनीय सेवा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एबी पॉजिटिव ग्रुप का रक्तदान करके बचाई अनजान की जान, मुस्लिम महासभा व इमरान सिलावट की सराहनीय सेवा

लाडनूं। स्थानीय राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में खून की कमी होने या अनुपलब्धता की स्थिति में व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर रक्तदाताओं से अपील की जाती है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सभी जाति समुदायों के युवा तत्परता से ब्लड बैंक पहुंच कर स्वैच्छा से रक्तदान करके पूर्ति कर देते हैं। हाल ही में दो दिनों तक कतिपय समाजसेवियों द्वारा की गई ऐसी ही अपील पर एक बार फिर मुस्लिम महासभा आगे आई है। महासभा द्वारा चलाई जा रही “एक मुहिम किसी अनजान को बचाने की” के तहत मुस्लिम महासभा के युवाओं की टीम ने
लाडनूं की सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए एबी पॉजिटिव (AB+ possitive) ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करके उसकी पूर्ति कर दी।
लाडनूं की मुस्लिम महासभा टीम के शहर अध्यक्ष मजीद लंगा, तहसील अध्यक्ष असलम खां मलकान व उदय जेंट्स पार्लर के संचालक रूपेश टाक द्वारा इमरान सिलावट को ब्लड बैंक बुलवा कर रक्तदान करवाया।
टीम मुस्लिम महासभा व रूपेश टाक तथा खास तौर पर रक्तवीर भाई इमरान के प्रति लोगों ने जनसेवा के इस कार्य के लिए आभार जताया है। इन्होंने समय पर आकर रक्तदान करके किसी अनजान की जान बचाने में अपनी मदद करके एक मिसाल कायम की है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now