लाडनूं क्षेत्र के 23 शिक्षकों ने की जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, सभी 23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही, वनपाल भर्ती परीक्षा में ड्यूटी से यहे थे अनुपस्थित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र के 23 शिक्षकों ने की जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना,

सभी 23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही, वनपाल भर्ती परीक्षा में ड्यूटी से यहे थे अनुपस्थित

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, डीडवाना-कुचामन ने जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना करते हुए वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों एवं कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आदेश के अनुसार जिला कलेक्टर के निर्देश पर 27 जून को परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11 बजे आयोजित प्रशिक्षण एवं परीक्षा ड्यूटी के लिए नियुक्त कार्मिक बिना किसी पूर्व सूचना के एवं सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अनुपस्थित रहे। इसे जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना तथा राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1971 के नियम 4 का उल्लंघन माना गया है। सभी संबंधित कार्मिकों को 6 जुलाई 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। लाडनूं उपखंड के अनुपस्थित कार्मिकों में- बल्दू के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से रामनिवास स्वामी, व्याख्याता (प्रथम श्रेणी), बालसमंद (बडेला) के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गीता सारण, शिक्षक लेवल-2, बालसमंद (झेकरिया) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से सरोज बिरड़ा, शिक्षक लेवल-2, ध्यावा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मुकेश कुमार शर्मा, शिक्षक लेवल-2, ध्यावा के शहीद हवलदार कानसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेनवती धीधारिया व्याख्याता (प्रथम श्रेणी), हुडास (सरला नाड़ी) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय से भंवरलाल डारा शिक्षक लेवल-2, भरनावां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से मोतीलाल कस्वां वरिष्ठ अध्यापक, हुडास के शहीद किशोर सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से गौरीशंकर पंडिया, वरिष्ठ अध्यापक, हुडास के शहीद किशोर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से केशाराम मेघवाल शिक्षक लेवल-1, जसवंतगढ़ के सीतादेवी तोषणीवाल राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय से सीमा वैष्णव वरिष्ठ अध्यापक, खामियाद (तितरी) के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से रामसुख प्रजापत शिक्षक लेवल-2, निम्बी जोधां के बीएलएस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से विक्रम सिंह वरिष्ठ अध्यापक, राजीव जेवरिया वरिष्ठ अध्यापक, शिवनारायण व्याख्याता (प्रथम श्रेणी), लाडनूं शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से जितेन्द्र पाल माली वरिष्ठ अध्यापक, ओडींट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से बृजेश डारा, व्याख्याता (प्रथम श्रेणी), रताऊ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से मधु प्रजापत, वरिष्ठ अध्यापक, रताऊ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से रामप्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक, रींगण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से नीरू बेनीवाल वरिष्ठ अध्यापक, रोडू (भामास) के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से रेखा स्वामी, प्रबोधक लेवल-2,
सांवराद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से भंवरदान चारण शारीरिक शिक्षक, सारड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से राकेश कुमार, व्याख्याता (प्रथम श्रेणी), सिलनवाद के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से निर्मा शिक्षक लेवल-1 है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित कार्मिकों की अनुपस्थिति से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई तथा यह जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। इसलिए सभी को निर्धारित तिथि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now