पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा),

लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्य प्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि हम अपने विरोधियों को न्यूटल कर सकें और जो पहले से ही न्यूटल हैं, उन्हें अपने समर्थन में ला सकें। उन्होंने यहां करणी निवास पैलेस में भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए आगे बताया कि प्रधानमंत्री से राजस्थान को करोड़ों रुपयों की योजनाएं मिल रही हैं और यही डबल इंजन सरकार का लाभ है। उन्होंने बताया कि पानी की कमी वाले शेखावाटी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में 32 साल पुरानी पानी की समस्या अब हल हुई है। हरियाणा प्रदेश से मिल रहे यमुना जल से यह थल संकट हमेशा के लिए मिट जाएगा। प्रदेश मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन करने कल आ रहे हैं। भारत विश्व भर में चल रहे क्राइसिस से बचाव में सबसे अग्रणी रहा है, यहां पर लोगों को गैस, पैट्रोल आदि दिक्कतें कम हुई हैं। अब राजस्थान में तैयार हुई रिफाइनरी में 9 मिलीयन मीट्रिक टन उत्पादन होगा। इससे राजस्थान राज्य से पूरे देश को तेल संकट से उबरने में मदद मिलेगी। इसके प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन समारोह को हम सबको सभी जिलों, शहरों, पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करके देखना है। इसके साथ ही हम टू वे कम्युनिकेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री से जुड़ भी सकेंगे, जिसमें उनको हम सुन सकेंगे और हमारी बात प्रधानमंत्री भी सुन पाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको यह कार्यक्रम सामुहिक रूप से देखने के लिए पहुंचना है और साथ ही अपने अन्य साथियों को भी साथ लेकर पहुंचना है। इसके साथ ही उन्होंने इस मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में पहुंचने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण अभियान के तहत ‘डिजिटल लर्निंग’ को आज ही सम्पन्न करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संगठित होकर संगठन को आसानी से समझा जा सकता है। सभी अपने मोबाइलों में ‘सरल एप’ डाउनलोड करें और सारे निर्देश व उत्तर पूरे करके अपना डिजिटल लर्निंग का सर्टिफिकेट प्राप्त करें और उसे सोशल मीडिया पर भी अवश्य डालें।

6 जुलाई तक हर बूथ पर मनाएं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल ने इस अवसर पर कहा कि हमें पार्टी के हर बूथ स्तर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम 6 जुलाई तक आयोजित करने हैं। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घोषित कार्यक्रम को सफल बनाना हैं। बैठक में जिले की रिपोर्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा जिला ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत भी किसी से पीछे नहीं है। प्रदेश के सभी 44 जिलों में मन की बात कार्यक्रम के आयोजन हुए, इनमें नागौर देहात जिले में 1475 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए गए, सिर्फ 3 बूथ चूक गए थे। लेकिन, अबकी बार यह कार्यक्रम शत-प्रतिशत होगा। उन्होंने 1 से 7 जुलाई तक संगठनात्मक बैठकें होने की जानकारी दी और बताया कि हर माह दूसरे सप्ताह में होने वाली जिले की बैठक इस बार 15 जुलाई से पहले-पहले हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछली बार जिले की बैठक में 95 प्रतिशत उपस्थिति रही थी, यह कम नहीं होगी, बढेगी ही। उन्होंने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान में अधिकतम भाग लेने का आह्वान भी किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का महिने में एक बार मिलना जरूरी

लाडनूं के भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने अध्यक्षता करते हुए सबका आभार ज्ञापित किया और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की संगठन की बैठक में महिने में एक बार मिलना जरूरी है। इससे सब तरह के विकास कार्यों, समस्याओं की जानकारी परस्पर हो सकती है तथा उनका समाधान भी समय पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाडनूं के दशहरा मेला मैदान में सामुहिक रूप से करवाया जाएगा। दशहरा मेला मैदान में विशाल स्क्रीन लगेगा, जिससे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इससे पूर्व भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष महंत गौतमदत्त शास्त्री ने मासिक बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने डिजिटल ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी और सबसे अपने-अपने मोबाइल में सरल एप डाउनलोड करके यह ओनलाइन ट्रेनिंग लेने के लिए आह्वान किया। उन्होंने शहर मंडल की गतिविधियों से भी अवगत करवाया और बताया कि यहां 60 कार्यकारिणी सदस्य हैं और सभी सक्रिय हैं। यहां हर बूथ में मन की बात का श्रवण किया जाता है। प्रारंभ में लाडनूं विधानसभा प्रभारी प्रवीण पुरोहित ने सबका स्वागत किया और राज्य भर में चलाई जा रही पार्टी की गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नीतेश माथुर ने किया।

बैठक में इन सबकी रही उपस्थिति

बैठक में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, विधानसभा संयोजक हनुमान मल जांगिड़, विधानसभा के प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, दीपक जांगिड़, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, शहर मंडल मंत्री महावीर गुर्जर, महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर, अंजना शर्मा, नारायण लाल शर्मा, सुरेश जाजू, सुरेश सोनी, विष्णु भोजक, बजरंग सिंह लाछड़ी, लूणकरण शर्मा, मोहन सिंह चौहान, मदन गोपाल शर्मा, महेन्द्र सेठी, नेमाराम भानावत, सुशील पीपलवा, राजकुमार चिंडालिया, गुलाबचंद चौहान, गोविंद सिंह जोधा, श्याम सुंदर शर्मा, रूबल बड़जात्या, ईश्वर मेघवाल, नोरतन मल रैगर, तेजकरण भोजक, दानाराम जांगिड़, दीपक जांगिड़, सुरेश खींची, बच्छराज नागपुरिया, बाबूलाल प्रजापत आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now