कांग्रेस में अब समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होगी- चन्द्रशेखर
कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा ने नागौर में कार्यकर्ताओं से की संगठन पर चर्चा
नागौर। जिला कांग्रेस संगठन के चुनावों को लेकर एक विशेष बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा, प्रदेश सचिव गजेन्द्रसिंह सांखला, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीशनारायण शर्मा, पूर्व उप जिला प्रमुख सहदेव चौधरी उपस्थित थे।
सभी सुझाव ऊपर तक पहुंचाएंगे
इस दौरान कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे जीवनभर कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और संगठन में ही कामकाज करते आ रहे हैं, इसलिए अब किसी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां मीटिंग में जो भी सुझाव आए हैं उन्हें ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।
9 अगस्त को 75 किमी पदयात्रा निकालेंगे
जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह सांखला ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को जिले में 75 किमी की कांग्रेसजनों द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 21 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर जयपुर में ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में चलने का आग्रह भी किया।
कांग्रेस की मजबूती पर चर्चा
जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा कि देश के हालात को देखते हुए हमें कांग्रेस को मजबूना करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीशनारायण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नागौर जिला हमेशा मजबूती से पहचाना जाता है इसलिए हमें समर्पित कार्यकर्ताओ को आगे लाना होगा। इस दौरान डा. सहदेव चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष गीता सोलंकी, महावीर कोठारी, हेमाराम बेड़ा, रूस्तम प्रिंस ने भी अपने संबोधन में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होने पर बल दिया।
इस मीटिंग में एडवोकेट राधेश्याम सांगवा, कालूखां गौरी, भंवरराराम डूडी, भूराराम डूडी, शौकत अली, मोतीलाल चंदेल, नंदकिशोर अग्रवाल, अयूब खान, दशरथ सारस्वत, गणपत सारण, मोहम्मद देशवाली, हनुमान बांगडा, लोकेश टाक, ओमप्रकाश सेन, भीखमचंद शर्मा, हमीद गौरी, विमल सोनी, श्यामलाल शर्मा, भंवरलाल खुडखुडिया, दिलीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।[the_ad id=”1853″]








