‘खेलो इंडिया’ के पैरा एथलेटिक्स में रिड़मलास के मनमोहन सिंह ने नेशनल स्तर पर हासिल किया गोल्ड मैडल, अब इंटरनेशनल स्तर पर चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘खेलो इंडिया’ के पैरा एथलेटिक्स में रिड़मलास के मनमोहन सिंह ने नेशनल स्तर पर हासिल किया गोल्ड मैडल, अब इंटरनेशनल स्तर पर चयन

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम रिड़मलास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 2 खेलो इंडिया पैरा एथलेटिक्स शॉट पुट इवेंट में गोल्ड मैडल हासिल किया है। इसका आयोजन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गत 20 से 24 मार्च तक किया गया था।
‘2 पैरा खेलों इंडिया’ में अपनी इस जीत से छात्र मनमोहन सिंह ने अपने विद्यालय या गांव का ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस डीडवाना-कुचामन जिले का वह पहला पैरा एथलीट खिलाड़ी है, जिसने शॉट पुट में ‘खेलो इंडिया’ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस पैरा खिलाड़ी ने इसी साल लगातार तीन नेशनल गोल्ड मेडल हासिल किए हैं और वह इंटरनेशनल स्तर पर खेल प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। उसकी सफलता में उसके कोच ताराचंद खोखर की भूमिका को महत्वपूर्ण रही है। मनमोहन सिंह की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार और समूचे रिड़मलास गांव के लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now