खेल मैदान, गोचर भूमि व आम रास्ते पर अतिक्रमण के विरोध में सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 लाडनूं। तहसील के खामियाद व निम्बी जोधा में खेल मैदान, गोचर भूमि व आम रास्ते पर अतिक्रमण के मामले को लेकर यहां तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर को ज्ञापन सौंपा गया है। खामियाद गांव के हेमराज गुर्जर, राकेश गुर्जर, छिगनाराम, दातार सिंह, दिनेश गुर्जर, मनोज गुर्जर, महिपाल सिंह आदि ने तहसीलदार को इस ज्ञापन के जरिए सूचित किया है कि ग्राम पंचायत खामियाद में खेल मैदान व गोचर भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने व रोकने की मांग की है। इस पर तहसीलदार डा. भास्कर ने सम्बंधित पटवारी को जांच करके कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार निम्बी जोधां में गैनाणा रोड़ पर ओवरब्रिज के पास खसरा नं. 1076 व 1685 में वर्षों पुराने कटाणी रास्ते के बारे में बताया है, कि इस कटानी रास्ते को अतिक्रमण करके बंद किया जा चुका है। खसरा नं. 1076 में अवैध तरीके से निर्माण करना चालु है। ग्रामीण भीखाराम खिलेरी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। खिलेरी ने बताया कि इस खसरे में किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाना चाहिए। इस बारे में पहले भी पटवारी और अन्य अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now