गांव रूण रक्तदान शिविर में 38 यूनिट खून हुआ संग्रहित खराब मौसम की वजह से कई युवा खून देने से रहे वंचित।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांव रूण रक्तदान शिविर में 38 यूनिट खून हुआ संग्रहित खराब मौसम की वजह से कई युवा खून देने से रहे वंचित।
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में शुक्रवार देर शाम तक लगे शिविर में 38 यूनिट खून संग्रहित हुआ। लाइफलाइन ब्लड बैंक नागौर के प्रबंधक भोमाराम महला ने बताया ग्रामीणों के सहयोग से राजकीय चिकित्सालय रूण में लगे शिविर में सर्व समाज के युवाओं ने अच्छा योगदान दिया, मगर खराब मौसम की वजह से कई युवा शिविर में पहुंच नहीं पाए इसीलिए खून देने से वंचित रह गए , उन्होंने बताया कि हमारी संस्था की ओर से जल्द ही आसपास के गांवो में शिविर लगाया जाएगा जिसमें वंचित युवा खून दे सकेंगे। इसी प्रकार कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र गोटिया ने बताया हमारी संस्था नागौर क्षेत्र के आसपास के गांवो में जरूरतमंदों को एक फोन करने पर ही खून देती है। इस मौके पर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को गणमान्य नागरिकों के हाथों से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस शिविर में रक्तवीरों को ग्राम पंचायत रूण की ओर से ज्यूस और फल फ्रूट का प्रबंध किया गया । इस मौके पर गांव के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने पूरे दिन ब्लड बैंक की टीम के नरेंद्र गोटिया,नीतू महला,ओमप्रकाश ,सुनील प्रजापत,आशिफअली और
रमेश के साथ उपस्थित रहकर भागीदारी निभाई।
[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now