छात्राओं ने भेजी सीमा पर तैनात सैनिकों को राखियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीमाओं की रक्षा के प्रण की दृढता के साथ रक्षासूत्र बांधने की अपील

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की छात्राओं ने राखियां तेयार करके देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को यहां से भिजवाई है, ताकि वे वहां अपनी बहिन के एहसास को अनुभव कर सकें और रक्षा के पर्व को मना पाएं। राखी के साथ उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा को ही इस रक्षासूत्र का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कलाई में उनका रक्षा-सूत्र धारण करके राष्ट्ररक्षा के अपने प्रण को और दृढ बनाने की अपील की है। सैनिकों को रक्षा सूत्र भेजने के कार्य में विश्वविद्यालय की बीएड छात्राएं एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। छात्रा ऐश्वर्या सोनी, दीक्षा स्वामी, पूजा स्वामी, मोनिका भाकर, ज्योति फुलवारिया, ममता नाथ, सोनू, सूर्यांशा चैधरी, प्रियंका चैधरी, सुनिमा, कंचन, सुरमा चैधरी, उर्मिला जांदू, उर्मिला जाजूंदा, बिन्दु, प्रियंका मेघवाल, पूजा चैधरी, नैना, पालु, उषा सारण, सरला, हर्षिता चैधरी, मनीषा, पूजा देवी बाजिया, विजयलक्ष्मी, विमला, दीपिका कटारा, कंचन मीणा, सरिता सारण, नीलम शर्मा, नेहा स्वामी, सुमन चैधरी, विमला, दिव्या, प्रियंका घोटिया, अभिलाषा स्वामी, अनिता स्वामी, कविता स्वामी, मनीषा खोजा आदि ने राखियां लाकर सैनिकों के लिए भिजवाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now