जयकारों के साथ रामदेवरा के लिए सुखी पैदल संघ रवाना, गाजा बाजा के साथ रामदेवरा के लिए हुए रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जयकारों के साथ रामदेवरा के लिए सुखी पैदल संघ रवाना, गाजा बाजा के साथ रामदेवरा के लिए हुए रवाना

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। सुखी पैदल संघ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को मूण्डवा से रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। सुखी पैदल संघ के बैनर तले शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों पैदल यात्री रवाना हुए। संघ के सदस्य दिनेश प्रजापत ने बताया कि शहर के पठार चौक स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में आरती के बाद संघ रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व शहर के मुख्य मार्गों से सड़कों से होते हुए विशाल जुलूस निकाला गया। जगह-जगह संघ का शहरवासियों ने मालाएं पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पिंटू सोनी, बाल किशन प्रजापत, दुर्गाराम राव, शिवनारायण मिस्त्री, दिनेश प्रजापत, मनोज प्रजापत, पुनाराम, दामोदर, रामू इस पदयात्री संघ में रवाना हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now