जसवंतगढ़: शराब के नशे में कर डाली ट्रेक्टर चालक व उसके साथी की पिटाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ़: शराब के नशे में कर डाली ट्रेक्टर चालक व उसके साथी की पिटाई

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती जसवंतगढ़ में कसूम्बी रोड पर एक ट्रेक्टर चालक के साथ शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने गाली-गलौज और मारपीट की। उसने जातिसूचक अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इस सम्बन्ध में जसवंतगढ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। यह रिपोर्ट भागीरथराम पुत्र अमराराम बावरी निवासी वार्ड नं 16 बावरियों का मोहल्ला जसवंतगढ ने पुलिस को पेश की, जिसमें बताया गया है कि 1 अप्रेल को शाम को साढ़े छह-सात बजे वह अपना ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर शोभाराम प्रजापत पुत्र नानूराम निवासी जसवंतगढ, कसुम्बी रोड वाला की सीमेंट पत्थर की टाल के सामने खड़ा किया। खड़ा करते ही शोभाराम प्रजापत शराब के नशे से धुत होकर आया और उसे गन्दी गन्दी गालियां निकालने लगा। अभद्र बोलते हुए उसने कहा, ‘तेरे को दो-तीन फोन कर दिया, तुमने फोन उठाया क्यों नहीं।’ जब उसे घर पर जरुरी काम होने का कहा तो दो-तीन थप्पड मार दिए। साथ में बीच-बचाव करने वाले लालचन्द पुत्र बुधाराम बावरी को भी गन्दी-गन्दी गालियां निकाली तथा उसे भी लातों-मुक्कों से मारा। दोनों के जोर-जोर से चिल्लाने पर पास से दो जनों ने आकर बीच-बचाव किया और छुड़ाया, वरना उनके साथ भयंकर मारपीट कर देता। शोभाराम ने फिर उन्हें धमकियां दी कि आज तो इन लोगों ने बचा लिया है, जब अकेला मिलेगा तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने यह रिपोर्ट धारा 115 (2), 126 (2) बीएनएस व 3 (1) (r) (s) 3 (2) (va) एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now