जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने बाल कल्याण समिति एवं शिशु गृह का किया निरीक्षण*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

नागौर, । जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने बुधवार को बाल कल्याण समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली एवं देखरेख व जरूरतमंद बालकों से सम्बंधित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर ने किशोर गृह में आवासित देखरेख श्रेणी वाले बच्चों की आवासीय व्यवस्थाओं की जांच की तथा बालकों के पुनर्वास को लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलक्टर ने शिशु गृह एवं सम्प्रेषण गृह में आवासित बच्चों से मुलाकात की एवं उनके बारे में अधीक्षक किशनाराम लोल एवं सहायक निदेशक संजय सांवलानी से फीडबैक भी लिया।

समिति में लम्बित मामलों की समीक्षा की

बाल कल्याण समिति कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बाल कल्याण समिति में लम्बित बच्चों के मामलों को लेकर समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ समीक्षा करते हुए प्रकरण निस्तारण, पत्रावली फॉलोअप सहित समिति से जुड़े मामलों पर चर्चा की। साथ ही जिला कलक्टर ने जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति को निर्देशित कर स्ट्रीट चिल्ड्रन श्रेणी वाले बच्चों के शिक्षा पुनर्वास को लेकर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नए शिक्षा सत्र से अधिक से अधिक बच्चों का शिक्षा पुनर्वास हो।

इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी, सदस्य निधि हेडा, सदस्य रामलाल कुवाँड़, गोपालराम, नत्थुराम मेघवाल, बाल संरक्षण अधिकारी लक्ष्मणराम माली, समिति सचिव प्रेमराज, काउंसलर सुमन, मुकेश धोलिया सहित स्थानीय स्टाफ मौजूद रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now