*जिला स्तरीय बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं की समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*जिला स्तरीय बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं की समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित*

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा वर्ष 2024-25 की तृतीय तिमाही दिसंबर 2024 तक की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित लक्ष्य को प्राप्त करने एवं जिले के विकास में सहभागिता के संदर्भ में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर पुखराज सैन की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में जिला कलक्टर सेन ने बैंकों को वार्षिक साख योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप लक्ष्य की प्राप्ति एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं में लम्बित आवेदनों का त्वरित निपटान के निर्देश दिए। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु तैयार किए गए वार्षिक साख योजना का बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से अनुमोदन भी किया गया।इस दौरान बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारीगण, सीएफएल स्टॉफ सहित लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now