नगर निकाय चुनावों के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर निकाय चुनावों के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

डीडवाना (kalamkala.in)जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अवधेश मीना ने आगामी नगरीय निकायों के आम चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के दिशा-निर्देशों की पालना में राजस्थान नगर पालिका (निर्वाचन) नियम 1994 के तहत जिले की विभिन्न नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के लिए रिटर्निंग अधिकारी (RO) तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये है।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद डीडवाना के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट डीडवाना को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार डीडवाना को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका खाटूखुर्द के लिए तहसीलदार छोटी खाटू को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार डीडवाना को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर परिषद मकराना (वार्ड संख्या 01 से 30) के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुचामनसिटी को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार मकराना को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर परिषद मकराना (वार्ड संख्या 31 से 60) के लिए तहसीलदार मकराना को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार बडू को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, इसी प्रकार से नगर परिषद कुचामनसिटी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुचामनसिटी को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार कुचामनसिटी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका बोरावड़ के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट मकराना को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार गच्छीपुरा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका परबतसर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट परबतसर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार परबतसर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका लाडनूं के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट लाडनूं को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार लाडनूं को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका नावां के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नावां को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार नावां को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चुनाव संबंधी अग्रिम कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now