धूमधाम से मनाया जाएगा “आजादी का अमृत महोत्सव”
मूंडवा/कुचेरा (महबूब खोखर, रिपोर्टर, कलम कला)।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवा के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भंवरलाल जाट ने शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की बुधवार को मीटिंग लेकर आगामी 12 अगस्त को मनाए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में राष्ट्र-प्रेम से ओतप्रोत निर्धारित प्रस्तुतियों के लिए सभी विद्यालयों को सामूहिक दायित्व देकर इसकी रूपरेखा बनाई। जाट ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाकर विद्यार्थियों और आम-जन में राष्ट्र-प्रेम को जागृत करना हम सबका समवेत व गुरुत्तर दायित्व है। इस अवसर पर बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में अनूप शेखावत, नवीन पूनियां, राजकरण कविया, रहमान देवडा, संजय रामावत, राकेश चौधरी, प्रकाश मुंडेल सहित सभी विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की उपस्थिति रही।







