नागौर में हाईवे पर होटल संचालक पर 5 जनों का हमला, गोली मार कर किया घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर में हाईवे पर होटल संचालक पर 5 जनों का हमला, गोली मार कर किया घायल

अपनी गाड़ी से जा रहे होटल संचालक पर हॉकी से हमला किया, फिर गोली मारी

नागौर। नागौर से जोधपुर जाने वाले हाइवे पर बनी होटल हरियाणा के संचालक मोनू के साथ पांच बदमाशों ने मारपीट के बाद उसको गोली मार दी, गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में लगी। बुधवार रात को हुई इस वारदात में हरियाणा होटल का संचालक हरियाणा निवासी मोनू जब होटल महेंद्रा के पीछे की तरफ अपनी गाड़ी से जा रहा था, तो उस पर पांच बदमाशों ने हॉकी से हमला कर दिया। मारपीट के बाद एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर उस पर फायरिंग की। गोली लगने से मोनू गिर पड़ा। बदमाशों ने मोनू की गाड़ी के कांच भी फोड़ डाले। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से भाग छूटे। कि मोनू के पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ विनोद कुमार सीपा के अनुसार जोधपुर हाईवे पर होटल गुरुकृपा और होटल हरियाणा के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इस बीच यह वारदात हुई। बताया गया है कि बुधवार रात को गुरुकृपा होटल के पांच लोग एक गाड़ी में सवार होकर आए और यह हमला किया। सूचना मिलने पर मौके पर आई पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां से उसे जोधपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात के साक्ष्य जुटाए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now