उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ परिवार सहित पहुंचे सालासर,

बालाजी महाराज पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी

सुजानगढ़। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने परिवार सहित चूरू जिले के सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम पहुंच कर बालाजी के दरबार मे धौक लगाकर मन्नत का नारियल बांधकर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मंदिर के महावीर पुजारी, मीठनलाल पुजारी, मांगीलाल पुजारी, आत्माराम पुजारी आदि ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सालासर दरबार में पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने पत्नी के साथ बालाजी की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश के लिए खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए कामना की।
उपराष्ट्रपति गुरुवार को दोपहर करीब 12.40 बजे अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनकड़ के साथ सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे तथा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मांगीलाल पुजारी, महावीर प्रसाद पुजारी, मिट्ठन लाल पुजारी, आत्मा राम पुजारी, केडी पुजारी ने उप राष्ट्रपति एवं उनकी धर्मपत्नी को पूजा-अर्चना करवाई एवं उन्हें शॉल ओढाकर सम्मान किया। इसके बाद मंदिर के सत्संग भवन में उप राष्ट्रपति को पुजारी परिवार की ओर से बालाजी का चित्र भेंट किया गया। मन्दिर में पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, प्रधान मनभरी देवी, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी ने भी उपराष्ट्रपति धनखड़ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति को बालाजी की प्रतिमा भेंट

इससे पूर्व हैलीपेड पर राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री ममता भूपेश, सांसद राहुल कस्वा व उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, रतनगढ विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, एडीएम भागीरथ साख, जिला प्रमुख वंदना आर्य, पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक अशोक पींचा, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, धर्मवीर पुजारी आदि व अन्य भाजपा नेताओं ने उप राष्ट्रपति की अगवानी की एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। फिर काफिले के साथ हेलीपैड से मन्दिर पहुंचने पर मुख्यद्वार पर हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदा नंदन पुजारी, महावीर पुजारी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, पूर्व जिला प्रमुख भंवरलाल पुजारी व पुजारी परिवार के सदस्यों ने उपराष्ट्रपति धनकड़ को शाल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं बालाजी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान धनखड़ ने लोगो का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, दयानन्द खोखेवाला, नंदलाल सैनी, मांगीलाल गोयल, हरिप्रकाश शर्मा, रामनारायण चौधरी व जितेन्द्र सिंह सिंघानिया आदि ने उपराष्ट्रपति धनकड़ का स्वागत किया। मंदिर में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वां, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि आदि उपराष्ट्रपति के साथ थे। इस अवसर पर विधायक मनोज मेघवाल, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, एसपी दिगंत आनंद, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, वासुदेव चावला, ओम सारस्वत, सुजानगढ़ नगर पालिका की अध्यक्ष नीलोफर गौरी, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, एडिशनल एसपी राजेंद्र मीणा, एसडीएम मूलचंद लूणियां, डीवाईएसपी रामप्रताप आदि मौजूद रहे।






