पानी के हौद में गिर कर विवाहिता की मौत, 4 साल पहले ही हुई थी शादी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी के हौद में गिर कर विवाहिता की मौत, 4 साल पहले ही हुई थी शादी
लाडनूं। निकटवर्ती ग्राम मालासी में एक विवाहिता के पानी में हौद में गिर जाने से मृत्यु हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में किया जाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका रूकमा (24) पत्नी दिलीप मेघवाल है। परिवार वाले खेत में काम कर रहे थे। रविवार को सुबह 8 बजे वह खेत में बने पानी के हौद से पानी लेने गई थी और अचानक हौद में गिर गई। परिवार वालों ने जानकारी मिलते ही उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर आए, लेकिन वह दम तोडत्र चुकी थी। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा कर मृतका के पीहर पक्ष को बुलावा और उनकी सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतका रूकमा की शादी को मात्र 4 साल ही हुए थे। उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 176 सीआरपीसी के तहत शादी के साल साल से पूर्व मृत्यु होने से माले की जांच की जा रही हैं।<span;>[the_ad id=”1782″][the_ad id=”1784″][the_ad id=”1786″][the_ad id=”1711″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now