बाईक सवार दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत-दूसरा गंभीर घायल, अगर डिवाइडर बन जाए तो नहीं होने पाए हादसा- यायावर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाईक सवार दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत-दूसरा गंभीर घायल,

अगर डिवाइडर बन जाए तो नहीं होने पाए हादसा- यायावर

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे रेलवे पुलिस से लेकर कोर्ट से आगे के पुलिस तक आएदिन होने वाले सड़क हादसों को लेकर चिंतित लाडनूं शहर के लोगों को फिर एक हादसे से रूबरू होना पड़ा है। यहां हाईवे स्थित योगेंद्रा होटल के पास हुए इस सड़क हादसे में दो बाईक सवार भाई घायल हो गए। बाइक पर सवार इन दोनों भाइयों को ट्रक ने टक्कर मारी, जिसमें दोनों घायल हो गए। इन्हें तत्काल यहां राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पहुंचने तक एक की मौत हो गई और दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक मोहम्मद रफीक उर्फ हीरा तेली पुत्र गुलाम रसूल निवासी बल्खी गैरेज के पीछे लाडनूं है और गंभीर घायल उसी का भाई बाबूलाल पुत्र गुलामरसूल तेली है। उसे यहां से उच्च चिकित्सार्थ रैफर किया गया है। जन संघर्ष समिति लाडनूं के संयोजक जगदीश यायावर ने बताया कि वे लम्बे समय से दोनों पुलियाओं के बीच डिवाइडर बनवाने की मांग करते रहे हैं, परन्हुं प्रशासन व सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now